गुजरात में महाप्रचार, मोदी और केजरीवाल का धुआंधार; राहुल गांधी भी पहली बार

गांधीनगर: गुजरात विधानसभा चुनाव में पहले फेज की वोटिंग बेहद नजदीक है। भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से किए जा रहे धुआंधार प्रचार के बीच अब कांग्रेस ने भी अभियान को तेज कर दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी की रैलियों और केजरीवाल के रोड शो के बीच कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी एंट्री करने जा रहे हैं। 1 दिसंबर को पहले फेज की वोटिंग से पहले तीनों दल अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने और उन्हें अपने पाले में लाने के लिए पूरा जोर लगाएंगे।

पीएम मोदी लगातार तीसरे दिन अपने गृहराज्य में मतदाताओं से सातवीं बार भाजपा की सरकार बनवाने की अपील करते दिखेंगे। सोमवार को वह सुरेंद्रनगर, भरूच और नवसारी में रैलियों को संबंधित करेंगे। पीएम सुरेंद्रनगर की रैली से अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को साधने की कोशिश करेंगे तो नवसारी में आदिवासी वोटर्स पर फोकस रहेगा। पीएम मोदी के अलावा गृहमंत्री और भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा के दर्जनों वरिष्ठ नेता अलग-अलग रैलियों को संबोधित करेंगे।

राहुल का आगाज
कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुजरात में विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद पहली बार प्रचार के लिए पहुंच रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के बाद यह उनकी पहली चुनाव सभा होगी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी राजकोट और महुधा में चुनावी सभा करेंगे।

अरविंद केजरीवाल का रोड शो
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज एक बार फिर रोड शो के जरिए अपनी पार्टी के लिए समर्थन जुटाने की कोशिश करेंगे। केजरीवाल पाटीदार समुदाय के गढ़ अमरेली में रोड शोर करने जा रहे हैं। दूसरी तरफ पंजाब के सीएम भगवंत मान और अन्य ‘आप’ नेता भी प्रचार में शामिल हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!