PM मोदी ने राहुल गांधी और मेधा पाटकर की पदयात्रा पर बोला हमला

नई दिल्ली:नर्मदा डैम प्रोजेक्ट के सिलसिले में प्रधानमंत्री मोदी ने सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर पर निशाना साधा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना मेधा पाटकर के साथ कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पदयात्रा पर सवाल खड़े किए। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री गुजरात के धोराजी में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।

कांग्रेस पर भड़के पीएम मोदी
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अब तक देशभर के कई लोग राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में शामिल हो चुके हैं। इन्हीं में एक नाम सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर का है। पीएम मोदी ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना मेधा पाटकर और राहुल गांधी के एक साथ आने पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस पर भड़के पीएम मोदी, ने मेधा पाटकर के बारे में कहा, कि ये वही महिला हैं, जिन्होंने कई साल तक नर्मदा डैम प्रोजेक्ट में रोड़े अटका कर रखे।

नर्मदा बांध, मेधा पाटकर और राहुल…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए धोराजी में जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा, ‘नर्मदा बांध परियोजना को तीन दशक तक ठप रखने वाली महिला के साथ एक कांग्रेस नेता पदयात्रा निकालते नजर आए।’ उन्होंने जनता से मुखातिब होकर सवाल पूछना का आह्वान करते हुए कहा, जब कांग्रेस नेता आपके पास वोट मांगने आएं तो कांग्रेस से पूछिए कि जो लोग नर्मदा बांध के खिलाफ थे, उनके कंधों पर हाथ रखकर आप पदयात्रा क्यों निकाल रहे हैं ? उन्होंने सवाल किया कि अगर गुजरात में नर्मदा बांध न बनाया होता तो क्या होता ?

भाजपा ने इसकी तीखी आलोचना की
बता दें कि सोशल एक्टिविस्ट मेधा पाटकर 17 नवंबर को महाराष्ट्र में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं थीं। मेधा पाटकर के कंधे पर हाथ रखकर कार्यकर्ता से बात करते हुए राहुल गांधी की तस्वीरें कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट की थी। भाजपा ने इसकी तीखी आलोचना की है।

क्या राहुल गांधी गुजरात विरोधियों के साथ ?
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी कांग्रेस की पदयात्रा- भारत जोड़ो यात्रा में मेधा पाटकर की उपस्थिति पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, “कांग्रेस और राहुल गांधी ने बार-बार गुजरात और गुजरातियों के प्रति अपनी दुश्मनी दिखाई है।” राहुल गांधी पर गुजरात के हितों के खिलाफ खड़े होने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘मेधा पाटकर को अपनी यात्रा में केंद्रीय स्थान देकर राहुल गांधी दिखाते हैं कि वे उन तत्वों के साथ खड़े हैं जिन्होंने दशकों तक गुजरातियों को पानी से वंचित रखा। गुजरात इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।”

मेधा पाटकर और कांग्रेस हमेशा गुजरात विरोधी
भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कहा, मेधा पाटकर ने गुजरात की महत्वाकांक्षी सरदार सरोवर परियोजना के खिलाफ अभियान का नेतृत्व किया। उन्होंने नर्मदा बांध परियोजना की प्रगति रोकने के लिए सब कुछ किया। इसमें पैसों की आपूर्ति अवरुद्ध करना भी शामिल था। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं मेधा पाटकर और कांग्रेस हमेशा गुजरात विरोधी रही है और यह जारी है।

क्या मेधा पाटकर के कारण नर्मदा परियोजना अटकी ?
बता दें कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मेधा पाटकर का कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होना दर्शाता है कि कांग्रेस गुजरात के विकास के खिलाफ है। दिलचस्प है कि गुजरात में दो चरणों में विधानसभा चुनाव कराए जाने हैं। पहले चरण की वोटिंग 1 दिसंबर को होनी है। ऐसे में मतदान से महज 10 दिन पहले बीजेपी के चुनावी अभियान में पीएम मोदी ने नर्मदा बांध, मेधा पाटकर और कांग्रेस की पदयात्रा का मुद्दा उठाना महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि पीएम मोदी ने न केवल राहुल गांधी पर निशाना साधा बल्कि इस बात पर भी जोर दिया कि कैसे विरोधी कार्यकर्ताओं ने नर्मदा परियोजना को अटकाए रखा। मोदी ने मेधा पाटकर पर गुजरात को बदनाम करने का आरोप लगाया और कहा कि इसी कारण विश्व बैंक ने परियोजना के लिए धन रोक दिया।

 

  • सम्बंधित खबरे

    कर्नल सोफिया को ‘आतंकवादियों की बहन’ बताने पर बुरे फंसे MP के मंत्री, तेजस्वी यादव बोले- परवरिश-निकम्मेपन का दिया शर्मनाक परिचय, इधर कांग्रेस ने नेम प्लेट पर पोती कालिख

    कर्नल सोफिया को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह घिरते नजर आ रहे हैं। एमपी से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर विपक्ष उन पर निशाना साध…

    जाति जनगणना की घोषणा पहलगाम आतंकवादी हमले से लोगों का ध्यान भटकने की कोशिश : संजय सिंह

    आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने जातिवार जनगणना को पहलगाम आतंकवादी हमले की घटना से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा अपनाया गया…

    व्यापार

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…
    Translate »
    error: Content is protected !!