ELON MUSK के ऐलान के बाद डोनाल्ड ट्रंप की TWITTER पर वापसी, 22 महीने बाद अकाउंट हुआ रिस्टोर

नई दिल्ली: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट रिस्टोर हो गया है। ट्विटर के नये बॉस एलन मस्क के ऐलान के बाद ट्रंप की 22 महीने बाद इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में वापसी हो गई है। इससे पहले मस्क ने बाकायदा ट्वीट कर यूजर्स को जानकारी दी कि जैसा कि लोगों की इच्छा है कि ट्रंप का ट्विटर अकाउंट रिस्टोर किया जाए तो ऐसा ही होगा। बता दें कि कुछ दिन पहले एलन मस्क ने ट्विटर पर एक पोल के जरिए लोगों से पूछा था कि क्या डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट रिस्टोर किया जाए?

एलन मस्क ने रविवार सुबह ट्वीट कर लोगों को जानकारी दी कि डोनाल्ड ट्रम्प को ट्विटर पर वापस आने की अनुमति दी जाएगी। मस्क के ऐलान के तुरंत बाद ही ट्रंप का ट्विटर अकाउंट रिस्टोर हो गया। ट्रंप अब ट्विटर पर दिखने लगे हैं। मस्क ने इसके पीछे हालिया किये अपने एक पोल का उल्लेख भी किया। कहा कि 15 मिलियन लोगों की इच्छा है तो ऐसा ही होगा। मस्क ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति के खाते के बारे में ट्वीट किया, “लोगों ने बात की है। ट्रम्प को बहाल किया जाएगा।”

भड़काऊ ट्वीट पर हुआ था ऐक्शन
बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के पुराने मालिकों ने डोनाल्ड ट्रंप पर अनवांटेड कंटेट को लेकर किये ट्वीट के बाद ऐक्शन लिया था। साल 2021 में उन्हें ट्विटर से स्थायी रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया था।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!