FIFA WC ओपनिंग सेरेमनी में BTS और नोरा फतेही मचांएगे धमाल

FIFA World Cup: कतर में रविवार (20 नवंबर) को 22वें फुटबॉल विश्व कप का आगाज हो जाएगा। 18 दिसंबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 32 टीमें भाग लेंगी। चार-चार टीमों को आठ ग्रुपों में बांटा गया है। अल बायत स्टेडियम में उद्घाटन समारोह का आयोजन होगा और यहीं पर टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मेजबान कतर और इक्वाडोर के बीच खेला जाएगा। मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी में कई स्टार दिखाई देंगे।

ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन 21 नंवबर को होना था, लेकिन फीफा ने कतर के कहने पर 20 नवंबर की तारीख को तय किया। इसमें भारतीय अभिनेत्री और मॉडल नोरा फतेही दिखाई दे सकती हैं। फीफा ने पिछले महीने विश्व कप के लिए अपना एन्थम सॉन्ग ‘लाइट द स्काई’ रिलीज किया था। इसमें नोरा फतेही नजर आई थीं। अब ओपनिंग सेरेमनी में वह स्टेज पर दिखाई दे सकती हैं।

क्या है BTS?
नोरा के अलावा BTS का परफॉर्मेंस देखने को मिलेगा। BTS का पूरा नाम बैंगटन सोनयोनडान है। यह दक्षिण कोरिया के सात लड़कों का बैंड है जो दुनिया भर में प्रसिद्ध हो चुका है। इसने कई अवॉर्ड भी अपने नाम किए हैं। इस बैंड की शुरुआत 2013 में हुई थी। बैंड ने अपने पहले गाने ‘नो मोर ड्रीम्स’ से सनसनी मचा दी थी। यह उनके पहले एल्बम ‘2 कुल 4 स्कूल’ का हिस्सा था। यह एल्बन दुनिया भर में काफी पसंद किया गया था।

जियो सिनेमा एप पर आप फ्री में मैच देख सकते हैं। बिना सब्सक्रिप्शन के जियो सिनेमा एप पर मैच मुफ्त में देखे जा सकते हैं। आप जियो सिनेमा वेबसाइट पर लैपटॉप और डेस्कटॉप पर भी मुफ्त में मैच देख सकते हैं। जियो सिनेमा अब जियो (Jio), वी (Vi), एयरटेल (Airtel) और बीएसएनएल ( BSNL) ग्राहकों के लिए भी उपलब्ध है। जियो सिनेमा सभी मैचों को लाइव-स्ट्रीम करेगा। आप एप पर अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल, मलयालम और बंगाली सहित पांच भाषाओं मैच का आनंद ले सकते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!