दिल्ली सरकार के काम पर आप को निगम चुनाव में वोट देगी जनता

राजनीति

नई दिल्ली । दिल्ली नगर निगम चुनाव का बिगुल बज चुका है। आम आदमी पार्टी (आप) भी चुनाव जीतने के लिए जी जान लगा रही है। आप ने चुनाव के लिए क्या रणनीति तैयारी की है। इस चुनाव में क्या मुद्दे हैं, दिल्लीवालों के दिल में क्या है, इन सब मुद्दों पर वीके शुक्ला ने आप के दिल्ली नगर निगम प्रभारी व विधायक दुर्गेश पाठक से बात की पार्टी नगर निकाय चुनावों में शानदार प्रदर्शन करेगी और इसमें दिल्ली माडल लागू करेगी। जनता ने केजरीवाल सरकार का काम देखा है। निगम में भी हमारा काम दिखेगा। कांग्रेस इस लड़ाई में कहीं नहीं है। दिल्लीवासी भूल गए हैं कि कांग्रेस का अस्तित्व भी है या नहीं। निगम चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा कूड़ा है। भाजपा शासित निगम के पास केवल एक ही काम था, दिल्ली से कूड़े को साफ करना और पिछले 15 साल में भाजपा यह एक काम भी नहीं कर पाई। राजधानी के तीनों कोनों में कूड़े के पहाड़ खड़े हैं। 16 लैंडफिल साइट और भाजपा बनाने की कोशिश कर रही है। जनता भी भाजपा के शासन से निराश हो चुकी है। कूड़ा दिल्ली में ही नहीं दुनिया भर के शहरों में निकलता है, लेकिन भाजपा की नियत इसे साफ करने की नहीं रही है। दुनियाभर के शहरों में कूड़े का निस्तारण हो रहा है। आप ऐसे उदाहरणों का अध्ययन कर बेहतर योजना तैयार करेगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी योजना बता चुके हैं। दिल्ली सरकार ने जो वादे किए थे उसे पूरा किया है। विधानसभा चुनाव में भी हमारे काम पर वोट मिला था। जहां तक भ्रष्टाचार की बात है तो आप ने दिल्ली सरकार में भ्रष्टचार को खत्म किया है। कैग की रिपोर्ट बताती है कि भ्रष्टाचार 80 प्रतिशत तक कम हुआ है। निगम में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार भवन विभाग के माध्यम से होता है। आप भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देगी, जिससे राजस्व बढ़ेगा और कर्मचारियों को समय पर वेतन दिया जाएगा। आप में दिल्ली नगर निगम के लिए टिकट की मांग सबसे ज्यादा थी। ऐसे में कुछ लोग शार्ट कट के माध्यम से टिकट पाना चाहते थे, लेकिन आप में ऐसा नहीं चलता। यहां केवल मेरिट के आधार पर ही टिकट दिया जाता है। यदि ऐसा कोई मामला सामने आया है तो उसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए। जांच में यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। यदि ऐसा नहीं है तो किसी को बेवजह परेशान नहीं किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *