इससे पहले ग्लोबल मार्केट (Global Markets) ने गुरुवार के दिन गिरावट के संकेत दिए। एसजीएक्स निफ्टी में 67 अंकों की गिरावट दिख रही है। अमेरिका का डाऊ जोंस भी 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। एशियाई बाजार पर भी दबाद दिखा। जापान के निक्केई में 0.15% और कोरिया के कोस्पी में 0.50 प्रतिशत की गिरावट है। इससे पहले बुधवार को भारतीय बाजार 108 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ था। बुधवार के कारोबारी सेशन में सेंसेक्स एक समय पर 62052 अंकों के लेवल तक पहुंच गया था। बुधवार को निफ्टी 0.03 फीसदी यानी छह अंकों की बढ़त के साथ सपाट तरीके से बंद हुआ था।







