Air India : अमेरिका ने Air India पर लगाया 11 करोड़ का जुर्माना

Air India : अमेरिका की सरकार ने कोविड महामारी के दौरान उड़ानों के रद्द होने या उनके कार्यक्रमों में बदलाव के कारण प्रभावित यात्रियों को पैसे लौटाने में हुई देरी के मामले में Air India पर 14 लाख डॉलर यानी करीब 11.38 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। अमेरिका के यातायात विभाग ने सोमवार को बताया है कि भारतीय विमान सेवा प्रदाता कंपनी एयर इंडिया उन छह एयरलाइंस में शामिल है जिन्हें यात्रियों को रिफंड के रूप में 60 करोड़ डॉलर लौटाने का आदेश दिया गया है।

भारतीय विमानन कंपनी को प्रभावित यात्रियों के करीब 12.15 करोड़ डॉलर (988 करोड़ रुपये) लौटाने के निर्देश दिए गए हैं। इस मामले में अधिकारियों का कहना है कि एयर इंडिया का यात्रियों के अनुरोधध् पर रिफंड करने का प्रावधान अमेरिकी परिवहन विभाग की नीतियों का विरोधाभाषी है। अमेरिका में यह नियम है कि उड़ान के रद्द होने या उसमें बदलाव होने पर एयरलाइन को यात्रियों के टिकट के पैसे कानूनी तौर पर 100 दिन में लौटाने होंगे।

बता दें कि रिफंउे में देरी के ये मामले टाटा ग्रुप की ओर से एयर इंडिया का अधिग्रहण करने के पहले के हैं। एयर इंडिया के अलावा अमेरिकी सरकार ने फ्रंटियर, टीएपी पुर्तगाल, एयर मेक्सिको, ईआईएआई और एविएंका एयरलाइन पर जुर्माना लगाया है।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!