गुजरात के चुनावी दंगल में बाप-बेटा आमने-सामने, छोटा बेटा मैदान से हटा

भरुच | राजनीति में कोई किसी का सगा नहीं होता| सत्ता पाने के लिए पिता-पुत्र, भाई-भाई, माता-पुत्री या भाई-बहन रिश्तों को ताक पर रख जाते हैं| भरुच जिले की झगड़िया सीट पर वसावा परिवार में ही मुकाबला है| भरुच जिले की झगड़िया विधानसभा सीट पर वसावा परिवार से तीन नामांकन पत्र दाखिल किया गया था| जिसमें छोटू वसावा के अलावा उनके दो बेटे महेश वसावा और दिलीप वसावा शामिल हैं| आज छोटू वसावा के छोटे बेटे दिलीप वसावा ने अपना नाम वापस ले लिया है| अब छोटू वसावा और महेश वसावा यानी बाप-बेटे के बीच मुकाबला होगा| भारतीय ट्रायबल पार्टी (बीटीपी) के राष्ट्रीय संयोजक छोटू वसावा और पार्टी के अध्यक्ष उनके बेटे महेश वसावा के बीच टिकट बंटवारे को लेकर मतभेद इतने बढ़ गए हैं कि चुनाव मैदान में आमने-सामने उतर आए हैं| महेश वसावा ने छोटू वसावा का टिकट काट उनकी परंपरागत सीट से खुद चुनाव लड़ने का ना सिर्फ ऐलान किया बल्कि नामांकन पत्र भी दाखिल कर दिया| बताया जाता है कि बीटीपी के दो शीर्ष पदों पर बैठे पिता-पुत्र के बीच मतभेद की शुरुआत तब हुई जब छोटू वसावा ने जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के साथ गठबंधन का ऐलान कर दिया| छोटू वसावा ने जेडीयू से गठबंधन का ऐलान किया तो बाद में महेश वसावा ने पत्रकार वार्ता में इसे अपने पिता की निजी राय बता दिया था| उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि बीटीपी किसी भी राजनीतिक दल से गठबंधन नहीं करेगी और चुनाव अपने दम पर लड़ेगी| दूसरी ओर छोटू वसावा ने कहा कि मैं खुद ही पार्टी हूं और मुझे पार्टी की जरूरत नहीं है| उन्होंने पूरे दमखम के साथ झगडिया सीट से नामांकन पत्र भी दाखिल कर दिया| छोटू वसावा के अलावा उनके बड़े बेटे महेश वसावा और छोटे बेटे दिलीप वसावा ने भी अपने पर्चे भर दिए| हांलाकि अब छोटू वसावा के छोटे बेटे दिलीप वसावा ने अपना नाम वापस ले लिया है| दिलीप वसावा बीटीपी और बीटीटीएस के महासिचव रह चुके हैं और डेडियापाडा की सीटिंग विधायक हैं| अपने पिता छोटू वसावा के अपमान के बाद दिलीप वसावा ने बीटीपी से इस्तीफा दे दिया था|

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!