हवाई मार्ग से जुड़ेगा हिल स्टेशन पचमढ़ी, 38 करोड़ में बन रही हवाई पट्टी

भोपाल । मध्यप्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी जल्द ही हवाई मार्ग से जुड़ जाएगा। यहां हवाई पट्टी बनाई जा रही है. पचमढ़ी में हवाई पट्टी नागरिक उड्डयन मंत्रालय उड़ान योजना 5.0 के तहत बनाई जा रही है। इसके अंतर्गत करीब 2 किमी क्षेत्र में हवाई पट्टी का निर्माण किया जा रहा है। इस पर कुल 38 करोड़ रुपए खर्च होंगे। हवाई पट्टी का काम अगले दो साल में पूरा हो जाएगा। फिलहाल यहां 1400 मीटर में समतलीकरण का काम किया जा रहा है जोकि ग्वालियर की कंपनी कर रही है।
देशभर में 54 गैर संचालन हवाई पट्टियों की पहचान की गई है। यह प्रमुख धार्मिक स्थलों और पर्यटक, वन्यजीव अभयारण्यों के नजदीक हैं। मध्यप्रदेश में सात स्थानों पर एयर स्ट्रिप या हवाई अड्डा बनाने के लिए स्थलों का चयन किया गया है। इनमें वन्य जीव अभयारण्य के नजदीक प्रस्तावित एयर स्ट्रिप सतना, ढाना सागर, और मंडला में हैं। धार्मिक स्थल के नजदीक सीधी के साथ खरगोन, खंडवा और पचमढ़ी में हवाई पट्टी प्रस्तावित है। लोनिवि के प्रोजेक्ट प्रभारी कैलाश गुरुदेव के अनुसार पचमढ़ी में हवाई पट्टी के पहले चरण का काम शुरू किया गया है। इसमें अभी समतलीकरण का काम किया जा रहा है। पचमढ़ी में हवाई पट्टी सिंगरौली पैटर्न पर बनाई जा रही है।
कई शहरों से होगा सीधा जुड़ाव
पचमढ़ी में हवाई पट्टी बनने से टूरिस्टों की सुविधा बढ़ जाएगा. यहां हवाई पट्टी बन जाने के बाद खजुराहो, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर भेड़ाघाट, कान्हा नेशनल पार्क, इंदौर, दिल्ली, नागपुर, जयपुर, रायपुर आदि शहरों से पचमढ़ी का सीधा जुड़ाव होगा।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!