मंत्री सारंग ने भारत टॉकीज आरओबी का किया निरीक्षण

भोपाल : चिकित्सा शिक्षा मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को भारत टॉकीज आरओबी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री  सारंग ने आरओबी के नीचे गोदाम में संचालित अवैध दुकानों के बंद न होने को लेकर पीडब्लूडी के सेतु विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। मंत्री  सारंग ने गोदाम को तत्काल बंद करवाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आरओबी के नीचे गोदाम में फर्नीचर और वेल्डिंग की अवैध दुकानों में तोड़फोड़ का कार्य होने से आरओबी की आयु पर विपरित असर होता है। इसको लेकर तत्काल गोदाम बंद करने के निर्देश दिये गये हैं।

बदले जायेंगे आरओबी के 144 बियरिंग, 25 वर्ष बढ़ जायेगी उम्र

मंत्री  सारंग ने बताया कि वर्ष 1973 में निर्मित भारत टॉकीज आरओबी पुराने और नये भोपाल को मेन स्टेशन से जोड़ने का महत्वपूर्ण सेतु है। आरओबी से प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। लगभग 49 साल पुराने ब्रिज के पीयर्स और स्लेब के बीच मौजूद बियरिंग खराब हो गये हैं, जिससे बड़ी दुर्घटना की आशंका बन रही थी। इसीलिये आरओबी की मरम्मत के लिये योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा कि रेलवे ओवर ब्रिज की लंबाई 700 मीटर पर पूर्व में किया गया डामर 20 नवंबर तक पूरी तरह से हटाया जायेगा। इसके बाद आरओबी के सभी 144 बियरिंग बदले जायेंगे। इस मरम्मत कार्य के पूरा होने से आरओबी की आयु लगभग 25 साल और बढ़ जायेगी। इस मरम्मत कार्य को पूर्ण होने में लगभग डेढ़ माह का समय लगेगा।

मरम्मत कार्य के दौरान बदली जायेगी ट्रेफिक व्यवस्था

मंत्री  सारंग ने बताया कि आरओबी की बियरिंग बदलने की प्रकिया पुल के स्लैब को लिफ्ट करके संपादित की जायेगी। पुल के स्लैब को लिफ्ट करने एवं बियरिंग बदलने की प्रक्रिया शुरू करने से पूर्व ट्रेफिक व्यवस्था में परिवर्तन किया जायेगा। इसके लिये रेलवे एवं ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर परिवर्तित ट्रैफिक प्लान बनाया जायेगा, जिससे नागरिकों को आवागमन में असुविधा का सामना ना करना पड़े।

आरओबी के नीचे असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करने के दिये निर्देश

निरीक्षण के दौरान मंत्री  सारंग ने आरओबी के नीचे असामाजिक तत्वों की गतिविधि होने पर बजरिया थाना प्रभारी के समक्ष नाराजगी व्यक्त करते हुए असामाजिक तत्वों पर शीघ्र कार्रवाई करने के भी निर्देश दिये।

इस अवसर पर अधीक्षक यंत्री लोक निर्माण (सेतु)  एम.पी. सिंह, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण (सेतु)  जावेद शकील, एमआईसी सदस्य  आनंद अग्रवाल सहित अन्य स्थानीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!