नारी शक्ति: भाजपा-कांग्रेस ने केवल नौ महिलाओं को टिकट दिया, आप से पांच उम्मीदवार, जानें सबके बारे में

नई दिल्ली:हिमाचल प्रदेश चुनाव में महिलाओं को टिकट देने के मामले में सभी बड़ी पार्टियों ने कंजूसी दिखाई है। इस बार सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने छह तो कांग्रेस ने तीन महिलाओं को टिकट दिया है। आम आदमी पार्टी ने पांच महिलाओं को चुनावी मैदान में उतारा है। 10 महिलाएं निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। इस तरह से कुल 24 महिला उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश के चुनावी मैदान में ताल ठोक रही हैं।

आइए जानते हैं भाजपा ने किसे-किसे मैदान में उतारा? 
उम्मीदवार   विधानसभा
सरवीन चौधरी (मौजूदा सरकार में मंत्री हैं) शाहपुर
रीता धीमान इंदौरा (आरक्षित)
रीना कश्यप पच्छाद (आरक्षित)
शशिबाला रोहड़ू (आरक्षित)
नीलम नैयर चंबा
माया शर्मा बड़सर

 

कांग्रेस की महिला उम्मीदवारों को भी जान लीजिए
कांग्रेस ने इस बार चुनाव में केवल तीन महिलाओं पर ही भरोसा जताया है। इनमें से एक डलहौजी की विधायक आशा कुमारी हैं। इसके अलावा सिरमौर जिला की आरक्षित सीट पच्छाद से दयाल प्यारी, जबकि मंडी सदर से कौल सिंह की बेटी चंपा ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है।
आप ने पांच महिला उम्मीदवार उतारे 
आम आदमी पार्टी ने भी छह महिलाओं को टिकट दिया था लेकिन एक ने चुनाव लड़ने से पहले ही मैदान छोड़ दिया। सूची के अनुसार, द्रंग विधानसभा सीट से आप ने महिला उम्मीदवार उतारा था, लेकिन उन्होंने चुनाव से अपना नाम वापस ले लिया था। अब चुनावी मैदान में आप की तरफ से मनीषा कुमारी नूरपुर, पूजा ठाकुर सुंदर नगर, रजनी कौशल भोरंज, अंजू राठौर सोलन, नाचन से जबना चौहान हैं।
अभी पांच महिला विधायक
2017 में 19 महिलाओं ने चुनाव में अपनी किस्मत अजमाई थी। इनमें से चार को जीत मिली थी। इसके पहले 2012 में 34 महिलाओं ने चुनाव लड़ा लेकिन जीत सिर्फ तीन को ही मिली। मौजूदा समय 68 विधानसभा सीटों में से केवल पांच पर महिला विधायक हैं।
  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!