हिमाचल में मतदान के लिए अर्धसैनिक बलों की 67 कंपनियां तैनात

नई दिल्ली| हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब मतदान के लिए 2 दिनों से भी कम का वक्त बचा है। वहां केंद्रीय सुरक्षा बलों की टीमें मुस्तैद हो गई हैं। केंद्र की तरफ से राज्य में शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराने के लिए वहां केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 67 कंपनियां तैनात की गयी हैं। इनमें लगभग 6,700 जवान शामिल हैं। इनमें सीआरपीएफ की 15 कंपनियां भी शामिल की गई हैं। चुनाव आयोग ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से इस बार 67 कंपनियां तैनात करने की मांग की थी। पिछले चुनाव में केंद्रीय सशस्त्र बलों की 65 कंपनियां तैनात की गई थीं।

चुनाव आयोग के अनुसार इस बार के चुनाव के मद्देनजर हर पोलिंग स्टेशन में एक सीआरपीएफ कर्मी, दो होमगार्ड, तीन से चार पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। हिमाचल के साथ लगती अन्य राज्यों की सीमाओं पर चौकसी रखने के लिए हिमाचल पुलिस के अलावा केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों को भी तैनात किया जाएगा। मतदान के बाद ईवीएम मशीनों को भी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की निगरानी में रखा जाएगा।

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में एक ही चरण में 12 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 8 दिसंबर को नतीजे आएंगे। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक इस बार के चुनाव में हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए 55,07,261 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!