भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में गुजरात की सभी 182 सीटों पर हुई चर्चा – गुरुवार को आ सकती है उम्मीदवारों की पहली सूची

नई दिल्ली| भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में हुई भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की मैराथन बैठक में गुजरात विधान सभा की सभी 182 सीटों पर चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक भाजपा, गुजरात विधान सभा चुनाव को लेकर अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट गुरुवार को जारी कर सकती है।

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपानी और पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल समेत कई दिग्गजों द्वारा स्वयं चुनाव न लड़ने की इच्छा के बाद यह माना जा रहा है कि भाजपा की लिस्ट में पिछले विधान सभा चुनावों के मुकाबले इस बार युवा नेताओं की भरमार हो सकती है।

सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को हुई मैराथन बैठक में कई अन्य दिग्गज और बुजुर्ग नेताओं का टिकट काटकर युवा चेहरों पर दांव लगाने का फैसला किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा राष्ट्रीय संगठन महासचिव बी एल संतोष, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, गुजरात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल, केंद्रीय मंत्री परशोत्तम रूपाला, भूपेंद्र यादव , बीएस येदियुरप्पा, सबार्नंद सोनोवाल, सुधा यादव, भूपेंद्र यादव, देवेंद्र फडणवीस,ओम माथुर सहित केंद्रीय चुनाव समिति और गुजरात भाजपा कोर कमेटी के अन्य सदस्य भी बैठक में मौजूद रहे।

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक खत्म होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री और गुजरात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ अलग से भी बैठक की।

सूत्रों के मुताबिक, भाजपा पहले चरण के तहत 1 दिसंबर को राज्य की 89 विधान सभा सीटों पर होने वाले उम्मीदवारों समेत लगभग 100 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा गुरुवार को कर सकती है।

आपको बता दें कि, गुजरात में दो चरणों में 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को मतदान होना है। राज्य में 1 दिसंबर को 89 और 5 दिसंबर को 93 विधान सभा सीटों पर मतदान होना है। राज्य में प्रथम चरण के चुनाव वाले 89 विधान सभा क्षेत्रों में नामांकन की आखिरी तारीख 14 नवंबर और 5 दिसंबर को दूसरे चरण में 93 विधान सभा सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 17 नवंबर है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!