भाजपा नेता लोकनाथ चटर्जी पर यौन उत्पीड़न का आरोप

कोलकाता | पश्चिम बंगाल में भाजपा के लीगल सेल प्रभारी लोकनाथ चटर्जी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। पार्टी के युवा मोर्चा के एक नेता ने उन पर यौन उत्पीड़न करने के अलावा मारपीट का भी आरोप लगाया है। इस संबंध में शिकायतकर्ता ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी पत्र लिखा है।शिकायतकर्ता का कहना है कि चटर्जी ने उसे पार्टी के काम के लिए साथ में सिक्किम चलने के लिए कहा था, यहां उनका यौन उत्पीड़न कराया गया और भाजपा नेता के बॉडीगार्ड्स ने उसके साथ मारपीट भी की।

शिकायतकर्ता ने कहा, उसके साथ यह घटना बीते महीने 27 से 29 अक्तूबर के बीच हुई। इस दौरान वह भाजपा के लीगल सेल प्रभारी चटर्जी के साथ यात्रा पर था। शिकायतकर्ता ने बताया, सिक्किम जाने के लिए जब मैं स्टेशन पहुंचा, तो भाजपा नेता का पूरा परिवार वहां था। सभी के लिए एसी कोच बुक किए गए थे,जबकि उसे गैर-एसी कोच में बिठाया गया।

सिक्किम में हुआ यौन उत्पीड़न
शिकायतकर्ता ने बताया,जब वह सिक्किम पहुंचा तो उसे पता चला कि यहां पार्टी का कोई काम नहीं है। भाजपा नेता के सुरक्षा गार्डों ने उसका बैग और फोन छीन लिया और उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया। इसके बाद भाजपा नेता ने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। शिकायतकर्ता ने कहा, इसके बाद सुरक्षा गार्डों ने उसके साथ मारपीठ भी की और यह बात किसी को न बताने की धमकी थी दी।

भाजपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज
शिकायतकर्ता ने इस संबंध में पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई है। वहीं उसने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में पश्चिम बंगाल भाजपा के नेताओं ने टिप्पणी से इनकार कर दिया है। हालांकि, उनका कहना है कि चटर्जी को इस्तीफा देने के लिए कहा गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!