MP के इन दो शहरों में होगा G-20 शिखर सम्मेलन

भोपालः प्रदेश के 2 शहरों इंदौर एवं भोपाल में होने वाली जी-20 समूह की बैठकों के दौरान अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभागियों के प्रवास पर उनके सत्कार, आवास, सुरक्षा-व्यवस्था के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सरकार ने समन्वय समिति का गठन किया गया. इसके लिए प्रमुख सचिव पर्यटन को सदस्य सचिव एवं नोडल अधिकारी बनाया गया है. बता दें कि 01 दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक की अवधि में भारत जी-20 समूह की अध्यक्षता करेगा. इस अवधि में देश के विभिन्न स्थानों पर 190 से अधिक बैठकों का आयोजन किया जाना है.

मध्य प्रदेश के इंदौर और भोपाल में होने वाली जी-20 समूह की बैठकों दौरान अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभागियों के प्रवास को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समन्वय समिति गठन किया गया. समन्वय समिति में अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन, गृह, प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं प्रोत्साहन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान भोपाल के सदस्य होंगे.

क्या होता है जी-20 शिखर सम्मेलन

यूरोपियन यूनियन देश मिलकर जी-20 का निर्माण करते हैं. इसमें 20 देशों के अध्यक्षों की वार्षिक बैठक की जाती है. जिसे जी-20 शिखर सम्मेलन के नाम से जाना जाता है. इस सम्मेलन में सभी देशों के मुख्य विषय आर्थिक परेशानी, ग्लोबल वॉर्मिंग, स्वास्थ, आतंकवाद और अन्य जरूरी मुद्दों पर चर्चा की जाती है. पूरे विश्व में जितने भी आर्थिक उत्पादन होते हैं, उसमें से 80% योगदान इन 20 देशों का होता है.

कब हुई इसकी शुरुआत
आपको बता दें कि 1977 में एक वित्तीय संकट आया था, उस संकट को ध्यान में रखते हुए दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्था वाले देशों ने इस पर विचार किया कि दुनिया में संकट से बचने के लिए एक समूह बनना चाहिए, जिसके बाद 1999 में जी-20 की स्थापना की गई. विश्व की दो तिहाई जनसंख्या जी-20 देशों के पास है. पूरे विश्व में जितना भी अंतराष्ट्रीय ट्रेड होता है उसमें तीन चौथाई हिस्सा इन जी 20 देशों से होता है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!