गुजरात में राहुल गांधी आप को बता रहे हवाबाजी, भरतसिंह सोलंकी आप का समर्थन लेने को तैयार

गांधीनगर । गुजरात चुनाव में कांग्रेस फिर भारतीय जनता पार्टी के दो दशक से ज्यादा पुराने शासन को खत्म करने की कोशिश में मैदान में है। इसके लिए पार्टी के नेता आम आदमी पार्टी (आप) सहित किसी भी दल का समर्थन लेने को तैयार हैं। हालांकि, इसके विपरीत पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी प्रदेश में जीत का दावा कर रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने आप की मौजूदगी को ‘हवा’ भी बताया है।
राहुल गांधी ने तेलंगाना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा था, कांग्रेस गुजरात में असरदार तरीके से चुनाव लड़ रही है। आप केवल हवा में है। जमीनी स्तर पर उसका कुछ नहीं है। गुजरात में कांग्रेस सॉलिड पार्टी है।’ साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि गुजरात में भाजपा के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर है।
गुजरात कांग्रेस की कमान संभाल चुके और पूर्व केंद्रीय मंत्री भरतसिंह सोलंकी दावा कर रहे हैं कि पार्टी को आप का समर्थन लेने में ‘कोई आपत्ति’ नहीं है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, एक वीडियो क्लिप में सोलंकी को कहते हुए सुना जा सकता है, शंकरसिंह जी हों, छोटूभाई वसावा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी या कोई भी हो। अगर आप अपना समर्थन कांग्रेस को देगी, तब हम ले लेंगे। हमें कोई आपत्ति नहीं है.. हम समर्थन लेने को तैयार है।
रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है, हमें भाजपा जैसी फासीवादी सांप्रदायिक पार्टी खिलाफ लड़ना होगा, जो जनता विरोधी है। बढ़ती कीमतें हों, जहरीली शराब हो, मोरबी हो… इसतरह के हालात से हमारी रक्षा कौन करेगा। हम इसतरह के लोगों को साथ लेकर चलना चाहते हैं।’
सोलंकी ने कहा था, अगर आम आदमी पार्टी पूरे गुजरात में हमारे उम्मीदवारों का समर्थन करती है, तब इसमें गलत क्या है?’ हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि कांग्रेस पार्टी की तरफ से नहीं, बल्कि अपनी बात कह रहे हैं।
कांग्रेस आप को भाजपा की ‘बी-टीम भी बता रही है। साथ ही पार्टी का कहना है, कि असली मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा था कि आप साल 2012 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ समर्थित आंदोलन से निकली है। उन्होंने कहा, ‘इंडिया अगेंस्ट करप्शन आरएसएस का संगठन था और आप वहां से निकली है।’

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!