2020 के चुनाव के बारे में झूठ फैलाना :बाइडन

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि साल 2020 के चुनाव के बारे में झूठ फैलाना जारी है।उन्‍होंने आगे कहा कि लोकतंत्र को हल्के में नहीं लिया जा सकता है। साथ ही लोकतंत्र की रक्षा करनी होगी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने मध्यावधि चुनाव में जाने से ठीक एक सप्ताह पहले राजनीतिक हिंसा और लोकतंत्र को मुद्दा बनाया है। उन्होंने डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी में एक भाषण दिया है।उन्होंने इस भाषण में कहा कि अमेरिकी लोकतंत्र पर हमला हो रहा है, क्योंकि अमेरिका के पराजित पूर्व राष्ट्रपति ने 2020 के चुनाव के परिणामों को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है.लोकतंत्र के संरक्षण और रक्षा पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए बाइडन ने कहा कि हम लोकतंत्र को हल्के में नहीं ले सकते हैं।बाइडन ने अपने भाषण में राजनीतिक हिंसा पर भी बात की।उन्होंने कहा कि डेमोक्रेट्स, रिपब्लिकन और निष्‍पक्ष अधिकारियों के खिलाफ हो रही हिंसा सत्ता और लाभ के लिए बोले गए झूठ का नतीजा है। इसके अलावा यह सब साजिश रचने, क्रोध, नफरत और हिंसा भड़काने के लिए झूठ को दोहराते जाने का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पूर्व राष्‍ट्रपति ने लोगों की इच्छा को स्वीकार करने से इनकार कर दिया।उन्होंने इस तथ्य को स्वीकार करने से इनकार कर दिया कि वह हार गए हैं। उन्होंने अपनी शक्ति का दुरुपयोग किया और संविधान के प्रति वफादारी से पहले खुद के प्रति वफादारी रखी।इसके साथ ही उन्होंने एक बड़े झूठ पर उस पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को विश्वास दिलाया।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!