मप्र में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा रहेगी 13 दिन

भोपाल । अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर को महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में प्रवेश करेगी। यात्रा में प्रदेश में 16 की जगह 13 दिन रहेगी। यह महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में 20 नवंबर को प्रवेश करेगी। यात्रा छह जिलों से होती हुई तीन दिसंबर को आगर मालवा से राजस्थान में प्रवेश करेगी। इस दौरान यात्रा 382 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।  इसके पहले उज्जैन में राहुल गांधी भगवान महाकाल का दर्शन करने के बाद सभा को संबोधित करेंगे। इंदौर में उनकी पत्रकारवार्ता होगी। प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के प्रस्तावित मार्ग का निरीक्षण किया जा चुका है। जहा-जहां रात्रि विश्राम होना है, उन स्थानों को देखकर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। यात्रा के बीच-बीच में विभिन्न् संगठनों के व्यक्तियों से राहुल गांधी संवाद करेंगे। उज्जैन में महाकाल दर्शन के बाद सभा होगी। इसे बड़े स्तर पर आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। डा.भीमराव आंबेडकर की जन्मस्थली महू भी राहुल गांधी जा सकते हैं। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस के नेता प्रयासरत हैं। वहीं, यात्रियों के ठहरने, भोजन, परिवहन आदि की व्यवस्थाएं किस तरह की जा रही हैं, इसे देखने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ द्वारा गठित विभिन्न् समितियों के सदस्य हैदराबाद जाएंगे। तीन नवंबर को कमल नाथ ने सभी पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है, जिसमें यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसी दिन से 17 उपयात्राएं भी प्रारंभ होंगी। इसकी तैयारियों को लेकर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुके हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!