भोपाल में स्‍थापना दिवस कार्यक्रम प्रारंभ, मुख्‍यमंत्री पहुंचे। कार्यक्रम में संगीतकार शंकर, एहसान और लॉय समूह देंगे प्रस्‍तुति

भोपाल  ।   मध्‍य प्रदेश के स्थापना दिवस पर मुख्य कार्यक्रम लाल परेड मैदान भोपाल में प्रारंभ हो गया है। कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन से हुई। इस अवसर पर मंच पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, संस्कृति मंत्री ऊषा ठाकुर, सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह, महापौर मालती राय, विधायक रामेश्वर शर्मा, कृष्णा गौर, विष्णु खत्री मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमने मध्य प्रदेश के लिए मध्य प्रदेश गीत और मध्य प्रदेश गान बनाया। सीएम ने कहा पहले मध्य प्रदेश गान के समय खड़े होने की जरूरत नहीं थी। लेकिन अब से हर प्रदेश वासी ऐसा संकल्प ले कि मध्य प्रदेश गान के समय अपने स्थान पर खड़े होकर अपने प्रदेश के प्रति सम्मान प्रकट करेंगे। गृहमंत्री नरोत्‍तम मिश्रा ने मध्यप्रदेश के 67वें स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए दी है।कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध तीन संगीतकार शंकर, एहसान और लॉय समूह द्वारा बैंड प्रस्तुति और जानीमानी कोरियोग्राफर सुश्री मैत्रेयी पहाड़ी का साथी कलाकारों के साथ नृत्य नाटिका “शिव महात्म्य” का कार्यक्रम देखने का राजधानी के नागरिकों में उत्साह निर्मित हुआ है।

मुख्यमंत्री निवास पर हुई आकर्षक विद्युत सज्जा

मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस 1 नवंबर की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री निवास में विशेष विद्युत सज्जा की गई। मुख्यमंत्री निवास के मुख्य भवन सहित अन्य कार्यालय कक्षों को भी सजाया गया। उद्यानों और बाहरी द्वार एवं भवन के भीतरी मार्गों पर भी आकर्षक विद्युत सज्जा की गई।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!