बिल जमा न होने पर काटी गांव की बिजली, विधायक ने खंभे पर चढ़कर जोड़ दी

श्योपुर ।  भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल काठोदी गांव में पहुंचे तो ग्रामीणों ने बताया कि बिजली बिल बकाया होने के कारण विभाग ने गांव की लाइट काट दी है। विधायक ने बिजली कंपनी के अधिकारियों को फोन लगाया और लाइट जोड़ने के लिए कहा लेकिन जब अधिकारी नहीं पहुंचे तो वह खुद ही प्लास लेकर हाईटेंशन लाइन के खंभे पर चढ़ गए और बिजली लाइन जोड़ दी। हालाकि बिजली कंपनी ने दोबारा गांव की लाइट काट दी। अनाधिकृत रूप से लाइन जोड़ने पर थाने में विधायक के खिलाफ आवेदन भी दिया है। कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल के नेतृत्व में काठोदी गांव में मंगलवार को चौपाल लगाई गई थी। इस दौरान पूरे गांव में बिजली नहीं दिखी तो विधायक ने ग्रामीणों से पूछा। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली कंपनी का बिल बकाया है। किसानों का पैसाअतिवृष्टि के कारण नष्ट हुई फसालों की बुआई करने में खर्च हो गया हैं। बिल जमा कराने के लिए कुछ समय मांगा था, लेकिन बिजली कंपनी के अधिकारियों ने तत्काल बिल जमा कराने के लिए कहा। हमारे गांव की लाइन काट दी। विधायक बिना कोई सुरक्षा उपकरण पहने ही खंभे पर चढ़ गए और बिजली जोड़ दी। ऐसे में खतरा भी हो सकता था।विधायक बाबू जंडेल का कहना है कि किसान कर्ज लेकर रबी फसल की तैयारी कर रहे हैं। ऊपर से बिजली विभाग के अधिकारी बिल जमा करने के लिए किसानों पर दबाव बना रहे हैं, जो सरासर गलत है। इसलिए बिजली जोड़ी गई है। किसान का बेटा कहने वाले प्रदेश के मुख्यमंत्री को किसानों से की जाने वसूली पर रोक लगाई जाना चाहिए। उधर बिजली कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि गांव पर साढ़े सात लाख रुपए बिजली बिल बकाया है, इसलिए नियमानुसार ही बिजली काटी गई है। अनाधिकृत रूप से लाइन जोड़ने की वजह से थाने में भी आवेदन दिया गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

    भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!