भाजपा नेता राहुल का मजाक उड़ा रहे हैं, उनमें दम है तो इसी तरह पैदल यात्रा करके दिखाएं – शत्रुघ्न सिन्हा

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि भाजपा नेता राहुल गाँधी का मजाक उड़ा रहे हैं, अगर उनमें दम है तो इसी तरह पैदल यात्रा करके दिखाएं।
उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुआ राहुल का 3,570 किलोमीटर लंबा मार्च कांग्रेस को 2024 के लोकसभा चुनाव में उसकी सीटों की संख्या को दोगुनी करने में मदद करेगा। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने 52 सीटों पर जीत दर्ज की थी।
उन्होंने कहा, ‘‘भारत जोड़ो यात्रा को बहुत अच्छा समर्थन मिल रहा है। राहुल गांधी के करिश्मे ने काम करना शुरू कर दिया है और उन्हें जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। मुझे लगता है कि राहुल की यात्रा अगले लोकसभा चुनाव में संसद में कांग्रेस की सीटों की संख्या दोगुनी करने में मदद करेगी।”
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, ‘‘यह सही मायने में यात्रा है क्योंकि राहुल गांधी चल रहे हैं और भाजपा नेताओं की तरह ‘रथ यात्रा’ नहीं कर रहे। उनके समर्थन में लाखों लोग आ रहे हैं। उन्होंने अपनी नेतृत्व क्षमता साबित की है। लोगों ने उन्हें नेता के रूप में स्वीकार किया है। वे लोग भी गलत साबित हो गए हैं जिन्होंने उनका ‘पप्पू’ कहकर मजाक उड़ाया और उन्हें गंभीरता से नहीं लिया।”
उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा नेता राहुल गांधी का मजाक उड़ा रहे हैं, लेकिन अगर उनमें दम है तो इसी तरह पैदल यात्रा करके दिखाएं। अगले चुनाव में राहुल गांधी का जादू काम करेगा। ऐसा मुझे लगता है और मैं ऐसा होते देखना चाहता हूं।”

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!