छत्तीसगढ़ के जेलों में करोड़ों का घोटाला

बहुत कम लोगों को यह बात पता होती है कि जेल में जिन कैदियों से काम करवाया जाता है उसका मेहनताना उन्हें तो मिलता ही है बल्कि मेहनताना का एक हिस्सा पीड़ित के खाते में भी जाता है। लोगों के इसी अज्ञानता का फायदा छत्तीसगढ़ के जेल अधिकारी और एक एनजीओ ने उठाया और पीड़ितों के हक़ का लाखों रुपया गबन कर लिया। ऑडिट में पकड़े जाने के बाद जब जेल अधिकारियों को नोटिस आया तो हड़कंप मच गया। आनन फानन में अधिकारियों ने पैसे जमा कर दिए। लेकिन कार्रवाई तो होगा ही, ऐसा अधिकारियों का कहना है।

इसकी शुरुआत जशपुर जेल से हुई जहां पीड़ितों के पैसे एक वेलफेयर सोसाइटी के माध्यम से गलत एकाउंट में डलवा दिए गए। वहां 24 लाख का घपला जब पकड़ा गया तब तत्कालीन जेल अधिकरी ने पैसे खाते में वापस कर दिये। लेकिन अब उन्हें कार्रवाई के लिए शासन से नोटिस भेज दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि पहले तो गबन के पैसे की रिकवरी जरूरी थी वो हो गई लेकिन कार्रवाई की प्रकिया भी शुरू कर दी गई है। संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा गया है।

मामला तब प्रकाश में आया जब जशपुर जिला जेल के नए जेलर विजयानंद को इस बात की पता चली इसके बाद एजी ने जिलों का ऑडिट शुरू किया। उन्होंने पाया कि जेल द्वारा जो पैसे पीड़ितों के खाते में जमा करने दिए जाते हैं वो किसी जनार्दन वेलफेयर सोसाइटी के माध्यम से गलत खातों में देकर समायोजित करवा दिए गए हैं। अब यह पता किया गया कि जनार्दन वेलफेयर सोसाइटी और कहां कहां इन्वॉल्व हुई। पता चला कि यह सोसाइटी बिलासपुर संभाग के कई जिलों में इस तरह की गड़बड़ी की है फिर जांच शुरू हुई। खबर है कि जशपुर, रायगढ़, कोरबा के अलावा जांजगीर के जेलों में भी लाखों की गड़बड़ी हुई है। जिसमें रायगढ़ में 13 लाख की गड़बड़ी पाए जाने के बाद 4 लाख वापिस वसूली भी हो गई।

दरअसल घनश्याम नामक एक कैदी जो बिलासपुर सेंट्रल जेल में कार्यालयीन काम करता था उसने जब देखा कि पीड़ितों के हक का करोड़ो रुपया सेंट्रल जेल में जाम है तो उसने जिला जेलों के बारे में पता लगाया तो पता चला कि यहां भी लाखों रुपये यूं ही अटके हुए हैं। जेल से निकलकर उसने डेटा इकट्ठा किया और कुछ पीड़ितों को उसने पैसे दिलवाए बाद में उसने इस काम के लिए एक सोसाइटी बना लिया और पीड़ितों का पैसा गलत खातों में ट्रांसफर करवाकर हड़प लिया। कहा जाता है कि इसमें जेल अधिकारियों की भी सहभागिता थी। अब जांच हुई तब जेल अधिकारियों ने पैसे वापिस करना शुरू कर दिया।

जेल से पीड़ितों का पैसा उनके खाते में जाय इसके लिए प्रक्रिया लंबी व जटिल होती है। जेल विभाग पहले पीड़ितों की पहचान के लिए एसपी को पत्र लिखता है फिर उसका वेरिफिकेशन यानी सत्यापन हो जाने के बाद उनके खाते में पैसा डाल दिया जाता है। इस प्रक्रिया में लंबा समय लगता है इसलिए इनका पैसा जिलों के एकाउंट में जाम रहता है। इस मामले पर जेल के आला अधिकारी फिलहाल कुछ भी बोलने से बच रहे हैं, उनका कहना है कि कार्रवाई होने वाली है, वो हो तभी हम कुछ कह पाएंगे। हालांकि इसके खुलासा के बाद कई और जेल संदेह के घेरे में हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!