खरगोन में दुर्घटनाग्रस्त टैंकर में अचानक लगी आग, इसे देखने पहुंची एक युवती की मौत

खरगोन ।   मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में बुधवार सुबह पेट्रोल-डीजल से भरा टैंकर पलटने के बाद उसमें आग लग गई, जिसमें एक युवती की मौत हो गई और 23 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार घटना सुबह सात बजे बिस्टान थाना इलाके के अंजनगांव की है, यहां से पेट्रोल और डीजल से भरा एक टैंकर सड़क के किनारे पलट गया, जिसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। तभी टैंकर में आग लग गई और उसके आसपास खड़े लोग झुलस गए, इसके करीब खड़ी 19 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई। सभी घायलों को खरगोन के अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज किया जा रहा है। गंभीर रूप से झुलसे 17 लोगों को इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है। यह भी कहा जा रहा है कि टैंकर पलटने के बाद ग्रामीण उसमें से रिस रहा पेट्रोल लेने पहुंचे थे। खरगोन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता घायलों के इलाज की है। घटना में एक युवती की मौत की बात सामने आ रही है। अंजनगांव के सरपंच सरपंच डा. उमराव ने बताया पेट्रोल-डीजल से भरा टैंकर खरगोन की ओर झिरन्या जा रहा था। झिरन्या रोड पर अंजनगांव के पास मोड पर यह असंतुलित होकर पलट गया। इसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ने लगी। तभी टैंकर में शार्ट सर्किट हुआ और अचानक धमाका हुआ। टैंकर के चालक और सहचालक मौके से पहले ही भाग चुके थे। टैंकर के पास खड़ी गांव के गोरेलाल के 19 वर्षीय युवती रंगु धमाके में जल गई और अन्य लोग भी बुरी तरह झुलस गए। मौके पर फायर ब्रिगेड और अन्य दमकल पहुंचे तब तक टैंकर खाक हो चुका था।

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

    भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!