मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के मौके पर बटरफ्लाई फेस्टिवल का होगा आयोजन, 1 से 6 नवंबर तक होंगे कार्यक्रम

नर्मदापुरम:मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में विभिन्न समारोह आयोजित किए जायेंगे। इसी क्रम में एक जिला एक उत्पाद के तहत सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम द्वारा 1 से 6 नवम्बर तक पनारपानी गार्डन पचमढ़ी एवं परसापानी नर्मदापुरम में  बटरफ्लाई फेस्टिवल मनाया जायेगा। कार्यक्रम में जिला प्रशासन द्वारा सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के सहयोग से स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों को बटर फ्लाई सर्वे, रहवास, जीवनचक्र से संबंधित जानकारी देने के लिए 1 से 6 नवम्बर की अवधि में पचमढ़ी के पनारपानी एवं बागड़ा बफर के परसापानी क्षेत्र में भ्रमण कराया जाएगा।

उप संचालक सतपुड़ा टाइगर रिजर्व सोहागपुर ने जानकारी दी कि पर्यटकों के साथ ही वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह 1 से 6 नवम्बर तक की अवधि के लिए चयनित एवं पुरस्कृत बच्चों तथा अनुभूति कार्यक्रम के विभिन्न कार्यक्रमों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में भ्रमण कराया जाएगा। बच्चों को गाइड एवं नेचुरोलिस्ट के द्वारा बटर फ्लाई के रहवास, जीवनचक्र एवं उनसे संबंधित अन्य जानकारी के संबंध में फील्ड विजिट कराई जाएगी।

इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में बटर फ्लाई के लिए संवेदनशीलता का संचरण होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए समस्त प्रतिभागी जो तितली अवलोकन शिविर में शामिल होना चाहते हैं। वह मोबाइल नंबर 9406732443 अथवा 8770788846 पर संपर्क कर सकते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    नर्मदापुरम में सात दिसंबर को होगी अगली रीजनल इंडस्ट्री समिट, हाथियों का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित किया जाएगा

    भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के प्रयास के रूप में राज्य शासन द्वारा गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। अपनी संस्कृति के प्रति…

    भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में जीता ब्रॉन्ज, MP के खिलाड़ी विवेक सागर के गांव और शहर में जश्न का माहौल 

    नर्मदापुरम। पेरिस ओलंपिक में गुरुवार को भारत और स्पेन के बीच हॉकी मैच खेला गया। इसमें भारतीय टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। टीम इंडिया ने स्पेन को 2-1…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!