डूबी राम सेतु की नैया, थैंक गॉड के कलेक्शन में आई 25 फीसदी की गिरावट

अक्षय कुमार और अजय देवगन की फिल्मों ने ओपनिंग डे पर जैसे तैसे अपनी नैया पार लगा दी। लेकिन, दूसरे ही दिन दोनों की फिल्मों को भारी गिरावट का सामना करना पड़ा। ‘राम सेतु’ और ‘थैंक गॉड’ दोनों ही फिल्मों के कलेक्शन में कमी देखी गई। इतना ही नहीं, शरद केलकर की मराठी फिल्म के कमाई में भी गिरावट दर्ज की गई।
राम सेतुराम सेतु – फोटो : सोशल मीडिया
राम सेतु 

राम सेतु की नैया डूबती नजर आ रही है। पहले दिन जहां फिल्म ने 15.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, दूसरे दिन फिल्म कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली। शुरुआती आंकड़ों की माने तो फिल्म ने बुधवार को अक्षय कुमार की फिल्म ने 10.60 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 25.85 करोड़ हो गया। हालांकि यह गिरावट दिवाली की छुट्टी खत्म और वीकडेज होने की वजह से भी आ सकती है।
थैंक गॉडथैंक गॉड 
थैंक गॉड 

सिर्फ अक्षय कुमार की राम सेतु के कलेक्शन में ही गिरावट नहीं दर्ज की गई है, थैंक गॉड की कमाई भी 25 फीसदी घाटी है। एक तरफ जहां फिल्म ने पहले ही दिन अपनी लागत का दस फीसदी कम लिया था। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने मात्र छह करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 15.25 करोड़ तक जा पहुंची है।

'हर हर महादेव' का ट्रेलर हुआ रिलीज

हर हर महादेव
शरद केलकर की फिल्म ‘हर हर महादेव’ की कमाई में भी गिरावट दर्ज की गई है। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर दो करोड़ रुपये तक का कारोबार किया था। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने तकरीबन 1.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यानी दो दिनों में मराठी पैन इंडिया फिल्म ने करीब 3.20 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है।
कांताराकांतारा 
कांतारा
हालांकि, एक तरफ जहां तीनों फिल्मों की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। वहीं, दूसरी तरफ, ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा के कलेक्शन पर कोई प्रभाव नजर नहीं आया है। 26 दिन पहले रिलीज हुई फिल्म ने मंगलवार को 7.90 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, शुरुआती आंकड़ों की माने तो फिल्म ने बुधवार को भी 7.90 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 192.70  करोड़ रुपये तक जा पहुंची है।
  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!