कांग्रेस ने हिमाचल चुनाव के लिए और 17 उम्मीदवारों की घोषणा की

नई दिल्ली| कांग्रेस ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को एक चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 17 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की घोषणा की। महत्वपूर्ण उम्मीदवारों में भरमौर से ठाकुर सिंह भरमौरी, शिमला से हरीश जनार्था और कुटलेहर से देवेंद्र कुमार भुट्टो शामिल हैं। कांग्रेस ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए अपने 46 उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की थी।

उस सूची में प्रमुख नामों में डलहौजी से आशा कुमारी, शिमला ग्रामीण से विक्रमादित्य सिंह और सोलन से धनीराम शांडिल शामिल हैं। सिंह पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के बेटे हैं और मौजूदा विधायक हैं, जबकि आशा कुमारी राज्य की पूर्व मंत्री हैं। अन्य प्रमुख नामों में राम लाल ठाकुर और मुकेश अग्निहोत्री शामिल थे।

दशकों में यह पहली बार होगा, जब कांग्रेस पार्टी के दिग्गज वीरभद्र सिंह की मौजूदगी के बिना हिमाचल प्रदेश में चुनाव लड़ेगी। वीरभद्र का जुलाई 2021 में 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। 68 सदस्यीय हिमाचल विधानसभा में 12 नवंबर को मतदान होगा और मतों की गिनती 8 दिसंबर को होगी।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!