सोनिया से मिलना चाहते थे खड़गे, नहीं मिला अपॉइंटमेंट, फिर खुद पहुंचीं 10 राजाजी मार्ग

कांग्रेस के लिए बुधवार का दिन बेहद खास रहा। एक ओर जहां 2 दशकों से ज्यादा समय बाद पार्टी को गैर-गांधी अध्यक्ष मिला। वहीं, रायबरेली सांसद सोनिया गांधी का एक खास फैसला भी पार्टी में नई शुरुआत करता नजर आ रहा है। खबर है कि अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोनिया से मुलाकात के लिए समय मांगा था, जो उन्हें नहीं मिला।

ऐसा हुआ भी और खड़गे और सोनिया की मुलाकात 10 जनपथ से 10 राजाजी मार्ग पर आ गई। अंतरिम अध्यक्ष बुके लेकर वरिष्ठ नेता के आवास पर पहुंची थीं। खास बात है कि यह बहुत कम ही देखने को मिला है, जब पार्टी नेतृत्व किसी नेता के आवास पर मिलने पहुंचा है। हालांकि, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का मामला अलग रहा।

कहा जा रहा है कि गांधी परिवार को उम्मीद है कि इसके जरिए यह दिखाया जा सकेगा कि अब खड़गे नए प्रमुख हैं। इससे पहले राहुल गांधी भी कह चुके हैं कि वह ‘खड़गे जी’ को रिपोर्ट करेंगे। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस का नया अध्यक्ष पार्टी में उनकी भूमिका तय करेगा।

थरूर भी मिले
कांग्रेस के शीर्ष पद के चुनाव में खड़गे के खिलाफ खड़े तिरुवनंतपुरम सांसद शशि थरूर भी मिलने पहुंचे थे। उन्होंने कहा था कि चुनाव के नतीजे कुछ भी हों, लेकिन अंत में इससे पार्टी मजबूत हुई है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!