प्रधानमंत्री मोदी धनतेरस के दिन 4 लाख 50 हजार परिवारों को गृह प्रवेश कराएंगे: मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मध्यप्रदेश को फिर नई सौगात देंगे। धनतेरस के दिन प्रदेश के 4 लाख 50 हजार परिवारों को नया घर मिलेगा। प्रधानमंत्री मोदी 22 अक्टूबर को प्रधानमंत्री आवास योजना में सतना जिले के गृह प्रवेशम कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़ेंगे। धनतेरस पर 4 लाख 50 हजार परिवारों को गृह प्रवेश कराया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले मंत्रीगण को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री चौहान की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक वंदे-मातरम गान के साथ शुरू हुई।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 11 अक्टूबर को भव्य और दिव्य महाकाल लोक का शिवार्पण करने उज्जैन पहुँचे थे। प्रधानमंत्री मोदी 17 सितंबर को अपने जन्म-दिन पर कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 8 चीतों की सौगात देने मध्यप्रदेश आए थे। प्रधानमंत्री मोदी ने श्योपुर जिले में स्व सहायता समूहों की बहनों से संवाद भी किया था। मुख्यमंत्री चौहान ने इन कार्यक्रमों की सफलता के लिए मंत्रि-परिषद के सदस्यों को बधाई दी।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि दूसरे महाद्वीप से चीता लाने की पहल देश और दुनिया में चर्चा का विषय बनी। महाकाल लोक में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग दर्शन कर रहे हैं। प्रदेश के प्रत्येक गाँव के लोगों को महाकाल लोक का दर्शन कराने के उद्देश्य से विशेष गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी। ऐसा कार्यक्रम बनाया जा सकता है, जिसमें प्रत्येक गाँव से लोग जल लेकर निकलें और महाकाल लोक स्थित रूद्रसागर में जल अर्पित करें तथा रूद्रसागर का जल लेकर अपने गाँव पहुँचे। वह जल गाँव के कुएं, बावड़ी या अन्य जल-स्रोतों में डाला जाए। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में हिन्दी में मेडिकल की पढ़ाई आरंभ कर सामाजिक क्रांति की शुरूआत की गई है। इस कार्य को सफल बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!