पीसीए प्रमुख चहल ने क्रिकेट संस्था के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह के पंजाब क्रिकेट संघ में गैर कानूनी गतिविधियों के आरोप लगाने के कुछ दिन बाद गुलजार इंदर सिंह चहल ने गुरुवार को इस क्रिकेट संस्था के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। मई में पदभार संभालने वाले चहल ने पीटीआई से पुष्टि की कि उन्होंने अपना पद छोड़ दिया है।

इस महीने के शुरू में हरभजन सिंह ने पीसीए में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। हरभजन पीसीए के मुख्य सलाहकार भी हैं। हरभजन ने अपने पत्र में हालांकि किसी पदाधिकारी का नाम नहीं लिखा था। उन्होंने यह पत्र पीसीए सदस्यों और जिला इकाइयों को भेजा था।
हरभजन ने चहल की गैर कानूनी गतिविधियों को लेकर सदस्यों और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान को भी पत्र लिखा था। हरभजन ने पीटीआई से कहा, ”मुझे यकीन था कि अगर पीसीए में किसी तरह का भ्रष्टाचार या कुशासन होता है तो मैं उसे सहन नहीं करूंगा।मेरे सामने किसी तरह का भ्रष्टाचार नहीं होना चाहिए।”

इस पूर्व स्पिनर से पूछा गया कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड की वार्षिक आम बैठक में पीसीए का प्रतिनिधित्व कौन करेगा, उन्होंने कहा,” नहीं मैं पीसीए का प्रतिनिधित्व नहीं करने जा रहा हूं, सदस्य इस पर फैसला करेंगे।”

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!