मप्र में कांग्रेस की जीत के लिए हाथ जोड़ने, पैर पड़ने का समय : कमल नाथ

भोपाल| मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं, बैठकों का दौर जारी है, इसी क्रम में बुधवार को नगरीय निकायों के कांग्रेस के प्रत्याशी और चयनित पार्षद, चेयरमैन और महापौर के सम्मेलन में प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ ने कहा कि अगले साल होने वाले चुनाव के लिए तैयार हो जाओ, अब चुनाव के लिए सिर्फ 11 माह बचे हैं, इसलिए जीत के संकल्प के साथ ‘हाथ जोड़ने, पैर पड़ने’ का समय है। कमल नाथ ने नगरीय निकाय के उम्मीदवारों व निर्वाचित प्रतिनिधियों से कहा, “मध्यप्रदेश में 2023 में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनना तय है। हमारे सभी महापौर नगर निकाय अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षदों की जिम्मेदारी है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में पूरी मेहनत से काम करें और जनता की सेवा करें। आप सब एक अग्निपरीक्षा से गुजर कर यहां तक आए हैं, ये चुनाव की एक रिहर्सल थी, अब आप सभी 2023 के चुनाव के लिए तैयार हो जाओ। इस निकाय चुनाव में पुलिस, प्रशासन और पैसा के दम पर भाजपा ने नंगा नाच किया, हमारा उज्जैन और बुरहानपुर भगवा पार्टी द्वारा लूटा गया।”

कमल नाथ ने कहा, “रतलाम के प्रत्याशी हों या अन्य कई प्रत्याशी, जिनको मैं जानता तक नहीं था, उन्हें टिकट दिया, मैं कार्यकर्ताओं के साथ न्याय करता हूं। पार्टी में व्याप्त गुटबाजी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह सही है की गुटबाजी थी, किस परिवार में नहीं होती है। हर कोई हर किसी की बात से सहमत नहीं हो सकता है। अब हाथ जोड़ने और सिर झुकाने, पांव पड़ने का समय है। चुनाव में 11 महीने ही बचे हैं, संकल्प लें जीत का।”

उन्होंने कहा, “शासन, प्रशासन के अधिकारी सब जान रहे हैं कि प्रदेश में आगे किसकी सरकार आ रही है, हम उनकी भी पत्री बना रहे हैं, आप लोग भी बनाइए।”

उज्जैन महाकाल लोक के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने पर कमल नाथ ने कहा कि “बच्चा किसी के यहां होता है, मिठाई कोई बांटता है। अब पीएम मोदी को लेकर आ गए मिठाई बांटने।”

पूर्व सांसद और कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल ने प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी की तरह देशभर में यात्रा निकालने की चुनौती दी। उन्होंने कहा, “मोदी राहुल गांधी की तरह चार हजार किलोमीटर की यात्रा करके दिखाएं। राहुल की रगों में आजादी के परवानों का खून है, वह कमजोर नहीं हैं। राहुल गांधी लोहे का चना हैं, उन्हें मुंह में लेने की कोशिश मत करना।”

मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर 2023 में कांग्रेस की सरकार बनाने के अभियान में जुट जाएं।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!