अपनों के लिए बड़े से बड़ा खतरा लेने से भी गुरेज नहीं करते थे ‘नेताजी’

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार को निधन हो गया. उत्तर प्रदेश समेत देश की राजनीति में ‘नेताजी’ के उपनाम से पुकारे जाने वाले मुलायम अपनों के लिए खतरा लेने से कभी भी गुरेज नहीं करते थे. मुलायम सिंह यादव को करीब से जानने वाले वरिष्ठ पत्रकार प्रभात रंजन दीन  बताते हैं कि वर्तमान की राजनीति में शायद ही कोई ऐसा नेता हो, जो कार्यकर्ताओं के लिए पूरे मनोयोग से खड़ा रहता हो. ‘स्पर्श’ की राजनीति मुलायम सिंह ने ही शुरू की और उनके निधन से अब इस तरह की राजनीति भी खत्म हो गई.

प्रभात रंजन ने बताया कि मैं नेताजी के पास गया और उनसे कहा कि विधायक उदयराज यादव को लखनऊ में बहुत जरूरी काम से जल्दी पहुंचना है. कह रहे हैं कि अगर नेताजी हेलीकॉप्टर से साथ लिए चलें तो काम हो जाएगा. मेरे इतना कहते ही नेताजी ने मुझसे कहा, अरे ये उदयराज भी देर कर देता है. विजमा पहले से ही हेलीकॉप्टर में बैठ गई हैं. विजमा यादव पार्टी की विधायक थीं. उन्हें भी लखनऊ ही आना था. अब दिक्कत यह हो गई कि हेलीकॉप्टर में एक साथ इतने लोग बैठ नहीं सकते थे. पायलट ने मुझसे कहा कि नेताजी से कह दीजिए कि अगर वजन ज्यादा बढ़ाया तो बड़ा रिस्क होगा, लेकिन नेताजी ने एक भी नहीं सुनी. विधायक उदयराज यादव को अपने साथ हेलीकॉप्टर में बिठाया. खुद सिकुड़कर सीट पर बैठे रहे लेकिन मुसीबत के समय अपनों का साथ नहीं छोड़ा. बड़ा रिस्क लेकर नेताजी अपने साथ हेलिकॉप्टर से उदयराज को भी लेकर आए जबकि आज की राजनीति में राजनेता ऐसा करने से पहले लाख बार सोचेंगे.

कार्यकर्ताओं को नाम से बुलाना. उनके कंधे पर हाथ रखना. उनकी पीठ थपथपाना. यह सिर्फ मुलायम सिंह यादव ही कर सकते थे. उनकी यही स्पर्श की राजनीति कार्यकर्ताओं को उनसे जीवन भर जोड़े रही. आज नेताजी के निधन के साथ ही स्पर्श की राजनीति खत्म हो गई है.

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!