Mahakal Lok: लेजर लाइटों के साथ शिवभक्ति गीतों पर झूमा उज्जैन

उज्जैन। 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महाकाल लोक का लोकार्पण किया जाएगा. लेकिन इससे पहले उज्जैन के शास्त्री नगर ग्राउंड पर दिल्ली की संस्था हेडवे क्रिएशंस ग्रुप द्वारा महाकाल भगवान पर आधारित लेजर शो किया गया. जिसमें भगवान महाकाल गाथा महानाट्य का मंचन हुआ. शिव शंकर भोलेनाथ की प्रासंगिक लीलाओं की व्याख्या करना व बाबा महाकाल के प्राकट्य तक के दृश्यों को नाटक के माध्यम से दर्शाया गया.

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत: महाकाल लोक के लोकार्पण से पहले शहर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हो चुकी है. नाटक में दिखाया गया कि किस प्रकार प्रजापति दक्ष अपने अहंकार के वशीभूत होकर शिव शंकर भोलेनाथ भगवान का अपमान कर देता है. जिससे दुखी होकर माता सती अग्निकुंड में समा जाती हैं. तत्पश्चात शिव तांडव, कामदेव भस्म, शिव पार्वती विवाह, दृश्यों से अवगत कराया गया.

उज्जैन में उत्सवी माहौल: उज्जैन में महाकाल लोक के लोकार्पण से पहले शास्त्री नगर मैदान में शिव की आराधना के लिये 9 अक्टूबर तक शास्त्री नगर के मैदान में आयोजन किया जाना है. 10 अक्टूबर को दशहरा मैदान में सोनू निगम की प्रस्तुति होना है. वहीं शास्त्री नगर मैदान में महादेव लेजर शो की प्रस्तुति शाम 7 बजे शुरू हुई. आज 8 अक्टूबर को श्रीकृष्ण प्रणित महाकाल स्त्रोतम गायन की प्रस्तुति पं.वासुदेव चतुर्वेदी मुम्बई/मथुरा के द्वारा होगी. इसी दिन महाकाल गाथा महानाट्य की प्रस्तुति होगी

सम्बंधित खबरे

महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!