नई दिल्ली: महाराष्ट्र की अंधेरी पूर्व विधानसभा सीट पर उपचुनाव से पहले शिवसेना का एकनाथ शिंदे गुट पार्टी के चुनाव चिह्न ‘तीर धनुष’ पर अपनी दावेदारी को लेकर शुक्रवार को निर्वाचन आयोग से मिलने की तैयारी में है. शिंदे गुट के इस कदम को उस प्रयास के रूप में देखा जा रहा है जिसका मकसद उद्ध ठाकरे गुट को चुनाव चिह्न न मिलने देना है.
उद्धव ठाकरे ने तीन नवंबर को होने वाले उपचुनाव में दिवंगत विधायक रमेश लटके की पत्नी रुतुजा लटके को मैदान में उतारने का फैसला किया है. कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने शिवसेना के उद्धव गुट के उम्मीदवार का समर्थन करने का फैसला किया है.









