दक्षिण अफ्रीका 49 रन से जीता, भारत ने 2-1 से सीरीज अपने नाम की

इंदौर: दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे टी20 में भारत को 49 रन से हरा दिया है. टॉस जीतकर भारतीय टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित ओवरों में तीन विकेट खोकर 227 रन बनाया और भारत को 228 रन का लक्ष्य दिया. जवाब में भारतीय टीम 18.3 ओवर में 178 रन पर सिमट गई. टीम इंडिया ने भले ही तीसरा टी-20 मैच गंवा दिया हो, लेकिन सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया है. भारत की ओर से दिनेश कार्तिक ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए.

वहीं दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा रन राइली रूसो ने बनाया. उन्होंने नाबाद 48 गेंदों में 100 रन की पारी खेली. रूसो के टी20 करियर का यह पहला शतक है. रूसो ने 48 गेंद में आठ छक्कों और सात चौकों से नाबाद 100 रन की पारी खेलने के अलावा डिकॉक (68) के साथ दूसरे विकेट के लिए 90 और ट्रिस्टन स्टब्स (23) के साथ तीसरे विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी की. डेविड मिलर ने अंत में सिर्फ पांच गेंद में नाबाद 19 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने अंतिम आठ ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 108 रन जोड़े.

भारत के चारों तेज गेंदबाज दीपक चाहर (चार ओवर में 48 रन पर एक विकेट), मोहम्मद सिराज (चार ओवर में बिना विकेट के 44 रन), हर्षल पटेल (चार ओवर में बिना विकेट के 49 रन) और उमेश यादव (तीन ओवर में 34 रन पर एक विकेट) काफी महंगे साबित हुए. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. डिकॉक शुरुआत से ही लय में दिखे. उन्होंने मोहम्मद सिराज और दीपक चाहर पर छक्के जड़े. बावुमा ने सिराज की गेंद पर एक रन के साथ सीरीज में तीसरी पारी में पहला रन बनाया. उनका संघर्ष हालांकि जारी रहा और वह तीन रन बनाने के बाद उमेश यादव की पहली ही गेंद पर रोहित को कैच दे बैठे.

डिकॉक ने हर्षल पटेल पर लगातार दो चौकों के साथ 11वें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया. वह हालांकि इसके बाद दो रन लेने की कोशिश में डीप मिडविकेट से श्रेयस अय्यर से सटीक थ्रो पर रन आउट हो गए. उन्होंने 43 गेंद की अपनी पारी में छह चौके और चार छक्के मारे. युवा स्टब्स ने आते ही उमेश पर छक्का मारा.

रोसेयु ने चाहर के पारी के अंतिम ओवर में एक रन के साथ 48 गेंद में शतक पूरा किया लेकिन अगली गेंद पर स्टब्स (23) ने अश्विन को कैच थमा दिया. मिलर ने इसके बाद लगातार तीन छक्के जड़े जिससे ओवर में 24 रन बने.

अक्टूबर 2015, दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय टीम को 2-0 से हराया
सितंबर 2019, दो टी20 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर रही
जून 2022, पांच टी20 मैचों की सीरीज 2-2 की बराबरी पर रही
अक्टूबर 2022, तीन मैच की सीरीज में भारत ने 2-1 से जीत हासिल की

भारतीय टीम ने प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए हैं. विराट कोहली, अर्शदीप सिंह और केएल राहुल बाहर हैं. उनकी जगह श्रेयस अय्यर, उमेश यादव और मोहम्मद सिराज को मौका मिला है.

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

दक्षिण अफ्रीका: तेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), राइली रूसो, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, ड्वेन प्रिटोरियस, लुंगी एनगिडी.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!