हरियाणा की मशहूर अभिनेत्री और मॉडल अंजलि राघव का नया गाना ‘तेरी खाट’ इन दिनों फैंस के बीच छा गया है। यह गाना यूट्यूब पर हिट हो गया है। इस गाने में अंजलि ने जितना शानदार डांस किया है, उतनी ही कातिल उनकी अदाएं हैं। काफी कम वक्त में इस गाने को 31 लाख से ज्यादा से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने को मासूम शर्मा और रूचिका जांगिड ने गाया है। वहीं इस गाने को कमल सिंह ने लिखा हैं। इस गाने में अंजलि राघव का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला है। अक्सर जींस और टॉप में नजर आने वाली अंजलि इस वीडियो में देशी लुक में नजर आ रही हैं।










