भदोही में दुर्गा पंडाल में आग लगने से तीन बच्चों समेत 5 की मौत, SIT ने शुरू की जांच

भदोही: जिले के औराई थाना के बगल पोखरा के पास स्थित दुर्गा पंडाल में रविवार देर रात आरती के दौरान शॉर्ट सर्किट से पंडाल में आग लग गई. इसमें 66 लोग झुलस गए. वहीं, जिला अधिकारी गौरांग राठी ने 66 लोगों के झुलसने की जानकारी दी. डीएम ने बताया कि आरती के दौरान लगभग डेढ़ सौ लोग पंडाल में मौजूद थे. झुलसे लोगों को कई अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर वाराणसी ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया. घटना में तीन बच्चों समेत 5 लोगों की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एडीजी वाराणसी, कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्रा, डीआईजी, जिला अधिकारी, पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए.

इस मामले की जांच के लिए सोमवार को ADG राम कुमार ने 4 सदस्यों की एसआईटी गठित की. इस टीम में अपर जिलाधिकारी (वित्त राजस्व), अपर पुलिस अधीक्षक, एक्सईएन हाईडिल और फायर सेफ्टी ऑफिसर को शामिल किया गया है. एसआईटी की जांच में प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण हैलोजन लाइट के गर्म होने पर आग लगना पाया गया है.

जानकारी के अनुसार, औराई थाना के बगल पोखरा के पास लगे दुर्गा पंडाल में देर रात अचानक आरती पूजन के दौरान आग लग जाने से 50 से अधिक लोग झुलस गए. इसमें से अंकुश और शिवांगी की मौत हो गई. जबकि अनुष्का (1), ऋषभ चौरसिया (2), गुलाबी देवी (16), सरिता चौरसिया (14), संध्या चौरसिया (14), साक्षी (18), रंजना देवी (30) सहित 50 से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलस गए. इनको तत्काल सूर्या ट्रॉमा सेंटर, आनंद हॉस्पिटल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज औराई भेजा गया. यहां से हालत गंभीर होने पर वाराणसी ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!