मुलायम सिंह यादव अब भी ICU में, यूरिन इंफेक्शन और ब्लड प्रेशर की समस्या

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है. जानकारी के अनुसार, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव कई दिनों से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज किया जा रहा था. रविवार को अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है. उनको यूरिन इंफेक्शन और ब्लड प्रेशर की समस्या है.

तबियत बिगड़ने की सूचना मिलने के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव अन्य परिवार के सदस्यों के साथ दिल्ली रवाना हो गए हैं. मुलायम के छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव, मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव भी दिल्ली पहुंचीं हैं. डॉक्टर लागातर मुलायम सिंह के सेहत पर नजर बनाए हुए हैं. डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से फोन पर वार्ता कर उनके पिता पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की कुशलक्षेम पूछी. उन्होंने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मेदांता अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों से वार्ता कर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को उत्कृष्ट इलाज मुहैया कराने के लिए कहा. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पत्नी डिंपल यादव, बेटे अर्जुन सहित अन्य परिवार के लोगों के साथ दिल्ली पहुंचकर मुलायम सिंह का हालचाल लिया और डॉक्टरों से बात की. इसके अलावा शिवपाल सिंह यादव सहित अन्य परिवार के लोग सैफई से गुरुग्राम पहुंचे. वरिष्ठ डॉक्टरों की देखरेख में मुलायम सिंह यादव का इलाज जारी है.

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने की स्वास्थ होने की कामनायूपी के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी की सेहत खराब होने की मिडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई,मैं भगवान से उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना एवं प्रार्थना करता हूँ!

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जाना मुलायम सिंह का हाल
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह का हाल-चाल जाना है. उन्होंने ट्विट कर इस बात की जानकारी दी है.

समाजवादी पार्टी के प्रणेता मुलायम सिंह यादव की तबीयत खराब होने के बाद जहां पूरे देश में एक चिंता का माहौल है. वहीं दूसरी ओर धर्म नगरी काशी में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा शक्ति पाठ करके नेताजी के सेहतमंद होने की कामना की जा रही है.

वाराणसी में बाबासाहेब आंबेडकर वाहिनी के बैनर तले समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आदि शक्ति पाठ हवन पूजन किया. अम्बेडकर वाहिनी के महासचिव सत्य प्रकाश सोनकर ने कहा कि मुलायम सिंह यादव हमारे अभिभावक है. हम सभी लोगों को जैसे ही यह ज्ञात हुआ कि उनका स्वास्थ्य खराब है. हम लोगों ने तुरंत शक्ति का पाठ और हवन पूजन किया और मां दुर्गा से उनके स्वस्थ दीर्घायु होने की कामना की. क्योंकि वह उत्तर प्रदेश की वह अमूल्य धरोहर है, जिन्होंने प्रदेश को एक नई दिशा दी है और हम युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं.

सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस पूजा के माध्यम से हम लोगों ने यही कामना की है कि जल्द नेताजी स्वस्थ होकर के पुनः हम सब का मार्गदर्शन करें. क्योंकि वह एक पुरोधा के रूप में जाने जाते हैं और हमें उम्मीद है कि वह स्वास्थ्य की जंग भी जीत करके जल्द ही हम सबके बीच उपस्थित होंगे.

सम्बंधित खबरे

40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!