सागर। दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर भाजपा सागर द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया, कार्यक्रम भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ. गौरतलब है कि सागर विधायक शैलेन्द्र जैन द्वारा 25 सितंबर को कार्यकर्ता दिवस के रूप में मनाया जाता है, कैलाश विजयवर्गीय मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री बदले जाने के सवाल को टाल गए. कार्यक्रम में उन्होंने कार्यकर्ताओं का जयकारा लगाया, साथ ही स्थानीय विधायक शैलेंद्र जैन को हर वर्ग की चिंता करने वाला नेता बताया.
कैलाश विजयवर्गीय ने लगवाए कार्यकर्ताओं के जयकारे: भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने देवतुल्य कार्यकर्ताओं का जयकारा लगाते हुए कहा कि, “शैलेन्द्र जैन के आग्रह पर में कार्यक्रम में उपस्थित हुआ. कार्यकर्ताओं के श्रम से ही पार्टी चलती है, भाजपा कार्यकर्ता देश और समाज के लिये कार्य करते हैं इसलिए कार्यकर्ताओं को देवतुल्य कार्यकर्ता कहा जाता है. मुझे बड़ी खुशी है कि सागर को शैलेन्द्र जैन जैसा विधायक मिला, जो हर वर्ग की चिंता करते हुए कार्य करते हैं. कोरोना काल में भी दिन-रात लोगों को मदद की, हम सौभाग्यशाली है कि नरेंद्र मोदी हमारे देश के प्रधानमंत्री है, जो खुद को प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि प्रधान सेवक मनाते हैं.” इसके अलावा जब भाजपा महासचिव से मुख्यमंत्री के लिए उनका नाम आने और सीएम बदले जाने की बात की गई तो वे बात को टालते हुए आगे बढ़ गए.









