इंडोनेशिया में फुटबॉल मैच के दौरान हिंसक झड़प, 127 लोगों की मौत, कई घायल

फुटबॉल एक ऐसा खेल है, जो दुनिया के करीब-करीब सभी देशों में खेला जाता है। कई देशों में इसके प्रशंसक शांति से इसका लुत्फ उठाते हैं तो कई जगहों पर फैंस उग्र होते हैं। इंडोनेशिया में भी शनिवार को एक फुटबॉल मैच के दौरान हुई हिंसा में कम से कम 127 लोग मारे गए हैं। घटना पूर्वी जावा के मलंग रीजेंसी के कंजुरुहान स्टेडियम में हुई। खबरों के मुताबिक अरेमा एफसी और पर्सेबाया सुरबाया के बीच मैच चल रहा था। इस बीच अरेमा की टीम हार गई। जिसके बाद अपनी टीम को हारता देख बड़ी संख्या में प्रशंसक मैदान की तरफ भागने लगे।

इस दौरान कुछ लोगों ने खिलाड़ियों पर हमला कर दिया। इस घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें दिख रहा है कि लोग मैदान पर घुस आए और सुरक्षाकर्मियों पर चीजें फेंकना शुरू कर दिया। साथ ही पुलिस लोगों को काबू करने के लिए लाठीचार्ज कर रही है और आंसू गैस के गोले छोड़ रही है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लोगों की मौतें मारपीट, भगदड़ और दम घुटने से हुई हैं। वहीं स्टेडियम में लोगों में मारे गए दो पुलिस अधिकारी भी हैं। इस घटना में घायल हुए लगभग 180 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कितने लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पूर्वी जावा के पुलिस अधिकारी निको अफिंटा ने मीडिया को बताया कि स्टेडियम के अंदर 34 लोगों की मौत हुई और बाकी की अस्पताल में मौत हुई।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!