गांधी जयंती: राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, पीएम मोदी समेत दिग्गजों ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली: पूरा देश आज गांधी जयंती  मना रहा है. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153वीं जयंती के मौके पर पूरे देश में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. हर कोई बापू को याद करेगा. इसी कड़ी में राष्ट्रीय राजाधानी नई दिल्ली में भी आज सर्व धर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया है. जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पीएम नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्रियों समेत गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे. बता दें, यह कार्यक्रम सुबह 7:30 से 8:30 बजे राजघाट स्थित गांधी समाधि पर आयोजित किया गया है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की.

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने भी दी श्रद्धांजलि
गांधी जयंती के अवसर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की.

पीएम मोदी राजघाट पहुंचे, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधाट पहुंच चुके हैं. वहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने महात्मा गांधी को किया याद
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर ट्वीट करते हुए लिखा कि हम महात्मा गांधी के जन्मदिन और शांति, सम्मान और सभी के द्वारा साझा की जाने वाली आवश्यक गरिमा के मूल्यों का जश्न मनाते हैं. हम इन मूल्यों को अपनाकर और संस्कृतियों में काम करके आज की चुनौतियों को हरा सकते हैं.

सोनिया गांधी और खड़गे ने दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की.

योगी आदित्यनाथ भी कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153वीं जयंती पर उत्तर प्रदेश में भी कई जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. इसमें सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ भी भाग लेंगे. सीएम के तय कार्यक्रम के अनुसार, योगी आदित्यनाथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर जीपीओ गांधी प्रतिमा के पास आयोजित पुष्पांजलि/माल्यार्पण कार्यक्रम में भाग लेंगे. इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ में ही हजरतगंज स्थित क्षेत्रीय गांधी आश्रम में भी शामिल होंगे. 5 कालिदास मार्ग पर सुबह 10 बजे आयोजित गांधी जयंती कार्यक्रम में भी सीएम शामिल होंगे.

चुनवी रणनीतिकार प्रशांत किशोर आज गांधी जयंती के दिन पश्चिम चंपारण के भितिहरवा गांधी आश्रम से अपनी ‘जन सुराज’ पदयात्रा शुरू करेंगे. 3500 किलोमीटर की पद यात्रा अगले एक से डेढ़ साल में बिहार के कोने-कोन में पहुंचेगी. प्रशांत किशोर ने आने वाले 10 वर्षों में बिहार को देश के शीर्ष दस राज्यों में शामिल करने के संकल्प के साथ जन सुराज अभियान के तहत इस पदयात्रा से जुड़ने की अपील की है.

प्रशांत किशोर ने कहा है कि इस पदयात्रा के तीन मूल उद्देश्य हैं. पहला समाज की मदद से जमीनी स्तर पर सही लोगों को चिह्न्ति करना, दूसरा उनको एक लोकतांत्रिक मंच पर लाने का प्रयास करना और तीसरा स्थानीय समस्याओं और संभावनाओं को बेहतर तरीके से समझना और उनके आधार पर नगरों एवं पंचायतों की प्राथमिकताओं की सूची बनाना व उनके विकास का ब्लूप्रिंट तैयार करना. पदयात्रा सुबह 11:30 बजे पश्चिमी चंपारण के भितिहरवा गांधी आश्रम से शुरू होगी.

सम्बंधित खबरे

40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!