बगावत के संकेत: गहलोत खेमे का प्रस्ताव, पायलट को छोड़ किसी को भी बना दें CM, धारीवाल के घर जुटे 56 से ज्यादा MLA

जयपुर. राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर विधायकों से रायशुमारी के लिए बुलाई गई कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले ही गहलोत समर्थकों ने रुख साफ कर दिया है. यूडीएच शांति धारीवाल के आवास पर जुटे 56 विधायकों ने सहमति बनाते हुए साफ कर दिया है कि बगावत करके मानेसर जाने वाले विधायकों को छोड़कर किसी को भी मुख्यमंत्री बना दें. गहलोत विधायकों ने इस रुख से साफ कर दिया है कि उन्हें सचिन पायलट की ताजपोशी कतई मंजूर नहीं है.

ये विधायक पहुंचे धारीवाल के आवासः मंत्री धारीवाल के आवास पर विधायक दीपचंद खेरिया,जेपी चंदेलिया,नगराज मीणा,संयम लोढ़ा, लक्ष्मण मीणा,अर्जुन बामणिया, महेंद्रजीत मालवीय, विनोद चौधरी, चेतन डूडी, रफीक खान पहुंचे हैं. इसी प्रकार विधायक आलोक बेनीवाल, गोपाल मीणा,दानिश अबरार,पदमाराम मेघवाल,अमीन खान,मंजू मेघवाल,महेंद्र विश्नोई, बाबु लाल नागर, अमित चाचान, गंगा देवी, प्रीति शक्तावत, महादेव सिंह खंडेला, राजेन्द्र पारीक पहुंचे हैं. वहीं मंत्री सुभाष गर्ग, भंवर सिंह भाटी, महेश जोशी, ममता भूपेश, गोविंद राम मेघवाल, राम लाल जाट, शकुंतला रावत, अशोक चांदना, सालेह मोहम्मद, भजन लाल जाटव, बी.डी कल्ला, महेंद्र चौधरी, कांति मीणा, रामलाल जाट, मंत्री उदयलाल आंजना, मंत्री लाल चंद कटारिया, मंत्री टीकाराम जुली शांति धारीवाल के आवास पर पहुंचे.

रामलाल जाट और अमीन खान भी पहुंचे : मुख्यमंत्री आवास में होने वाली विधायक दल की बैठक से पहले विधायक और मंत्रियों का शांति धारीवाल के आवास पर आना लगातार जारी है. मंत्री रामलाल जाट और विधायक अमीन खान भी शांति धारीवाल के आवास पर पहुंच गए हैं. जहां अमीन खान ने कहा कि वो अपने निजी कार्य के चलते हैं यहां आया हूं. वहीं उन्होंने प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री को लेकर सवाल करने पर कहा कि जो सबकी राय होगी वही मेरी राय होगी.

सीएम गहलोत पहुंचे होटल मेरियटः कांग्रेस के विधायक दल की बैठक से पहले गहलोत खेमे के विधायक और मंत्रियों का रुख साफ होने के बाद ताजा हालात पर चर्चा के लिए सीएम गहलोत होटल मेरियट पहुंच गए हैं. होटल मेरियट दोनों पर्यवेक्षक अजय माकन और मल्लिका अर्जुन खड़गे से ताजा हालात पर चर्चा करेंगे.

सम्बंधित खबरे

‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!