लंदन: महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की अंत्येष्टि आज राजकीय सम्मान के साथ होगी. सोमवार की शाम में राजकीय सम्मान और शाही रस्मों के साथ दिवंगत महारानी को किंग जॉर्ज VI मेमोरियल चैपल में उनके दिवंगत पति प्रिंस फिलिप के बराबर में दफनाया जाएगा. महारानी के अंतिम संस्कार में दुनियाभर के गणमान्य शामिल होंगे.
सरकार ने दिवंगत महारानी के प्रति राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्रदर्शित करने के लिए लोगों से घरों में, पड़ोसियों के साथ अथवा स्थानीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में एक मिनट का मौन रखने को कहा था. वेस्टमिंस्टर हॉल में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का पार्थिव शरीर रखा गया है. महारानी की सोमवार को राजकीय अंत्येष्टि की जाएगी. गौरतलब है कि एलिजाबेथ द्वितीय का 96 वर्ष की आयु में आठ सितंबर को स्कॉटलैंड में निधन हो गया था.









