कांग्रेस के 8 विधायकों की टूट पर भाजपा अध्यक्ष तनावड़े ने बताया कि यह फैसला केंद्रीय नेतृत्व का

पणजी । गोवा में कांग्रेस में बड़ी टूट और 8 विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार इसके के संकेत मिले हैं कि बीजेपी के अंदर इस फूट को लेकर असंतोष है। गोवा के भाजपा अध्यक्ष सदानंद शेट तनावड़े ने कहा है कि यह फैसला केंद्रीय नेतृत्व का था और स्टेट यूनिट को उन फैसलों को मानना होता है।
तनावड़े ने कहा, भाजपा एक केंद्र की पार्टी है। इसतरह के बड़े फैसले स्थानीय इकाई नहीं लेती है। यह फैसला भी केंद्र की तरफ से ही लिया गया था। जो 8 लोग भाजपा में शामिल हुए हैं,वे दिल्ली गए थे और केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात की थी। तनावड़ से दिगंबर कामत के बारे में भी सवाल किया गया। दरअसल 2005 में कामत के पार्टी छोड़ने की वजह से ही मनोहर पर्रिकर की सरकार गिर गई थी। उन्होंने कहा, यह मेरे राजनीतिक जीवन का सबसे दर्दनाक एपिसोड है। मैं भी कामत के धोखे का शिकार हुआ था।
उन्होंने कहा, मैं तब पर्रिकर सरकार में विधायक था। लेकिन अब यह सब इतिहास हो गया है। अब पार्टी ने उन्हें अगर जगह दी है,तब हम स्वीकार करते हैं। तनावड़े ने कहा, अगर मेरे पास इस बात का प्रस्ताव लाया गया होता, तब मैं इनकार कर देता। लेकिन मुझसे कोई सलाह नहीं की गई। यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है। हम एक राष्ट्रीय पार्टी के सदस्य हैं और अगर हमें केंद्रीय नेतृत्व कुछ करने को कहता है तो हम उसे सुनते हैं और करते हैं। अगर आपसे कुछ करने के लिए कहा जाता है तो आपकी सहमति और असहमति मायने नहीं रखती।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!