शिवसेना ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की सराहना की

मुंबई । उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की सराहना करते हुए कहा कि देश की मौजूदा ‘निरंकुशता’ से वंशवादी शासन बेहतर प्रतीत होता है। शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी को राहुल गांधी के कपड़ों पर निशाना साधने के बजाय उनके द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब देना चाहिए। संपादकीय में कहा गया है कि राहुल गांधी द्वारा अपनी यात्रा के दौरान उठाए जा रहे सवालों में दम है और उन्होंने भाजपा का मुंह बंद कर दिया है। अखबार ने कहा कि कांग्रेस नेता की यात्रा को लोगों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और वह बेरोजगारी, किसानों, मजदूरों और छोटे एवं मध्यम व्यवसायों से जुड़े मुद्दों को उठा रहे हैं।
इसमें कहा गया है कि ‘उनके द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब देने के बदले, बीजेपी उनके कपड़ों और भोजन जैसे तुच्छ मुद्दों को उठाकर हमले कर रही है।”संपादकीय में कहा गया है कि यात्रा लोगों में जागरूकता पैदा कर रही है और इससे भाजपा को ‘पेट दर्द’ हो रहा है। एक समय कांग्रेस और उसके शीर्ष नेतृत्व की मुखर आलोचक रही शिवसेना के मुखपत्र में कहा गया है, ‘एकाधिकारशाही और तानाशाही देश में ऐसा कहर बरपा रही है कि वंशवादी शासन बेहतर प्रतीत होगा।” इसमें कहा गया है कि राहुल गांधी की यात्रा देश में व्याप्त ”घृणा के माहौल को दुरूस्त करेगी।” उल्लेखनीय है कि कांग्रेस और गांधी परिवार की तरह, ठाकरे को भी शिवसेना में परिवार वाद को बढ़ावा देने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!