दोषियों पर कार्रवाई ऐसी हो की दोबारा कोई हिम्मत न कर पाए

जबलपुर । मध्यप्रदेश के जबलपुर में 3 करोड़ का 890 टन यूरिया गायब होने के मामले में सीएम शिवराज के सख़्त तेवर देखने को मिले। मुख्यमंत्री शिवराज ने सीएम हाउस से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए फिर अधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में अपर मुख्य सचिव, किसान कल्याण, प्रमुख सचिव सहकारिता, जबलपुर कमिश्नर, कलेक्टर, आईजी, एसपी भी शामिल हुए। सीएम शिवराज ने कहा कि गड़बड़ी में जो दोषी है, उनको किसी भी कीमत पर छोडऩा नहीं है। जो बचे हैं उनको जल्दी पकड़ें। ऐसी कार्रवाई करें कि ऐसा काम करने की कोई आगे हिम्मत न कर पाए। कल के निर्देश के पालन को लेकर सीएम ने कलेक्टर कमिश्नर से सवाल किए। कमिश्नर ने बैठक में बताया कि तीन लोग द्वारिका गुप्ता, जयप्रकाश सिंह, राजेंद्र चौधरी पर एफआईआर दर्ज हुई है। जयप्रकाश को भोपाल से गिरफ़्तार कर पूछताछ की जा रही है। छापेमारी में अभी दो गोडाउन में 129 मीट्रिक टन खाद मिला है। जिन भी जिलों में खाद की कमी है, वहां ध्यान दिया जाए। बता दें कि 26 अगस्त को लगभग 2600 टन यूरिया जबलपुर पहुंचा था। ये यूरिया सिवनी, मंडला, डिंडोरी और दमोह की सहकारी समितियों को आंवटित करने के लिए आया था। लेकिन 890 टन यूरिया गायब हो गया। करीब तीन करोड़ रुपए से अधिक का यूरिया सोसायटियों तक नहीं पहुंचा। यूरिया को सरकारी समितियों की जगह प्राइवेट फर्म को पहुंचा दिया गया। इस मामले में कृभको के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेंद्र चौधरी, डीपीएमके ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर द्वारिका गुप्ता, रैक हैंडलर स्टेट मैनेजर जयप्रकाश सिंह के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3, धारा 409, 34 एवं 120-बी के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

ऐसी कार्रवाई करें आगे कोई हिम्मत न करें
मुख्यमंत्री ने कहा कि गड़बड़ी करने वाले कौन है? जिन्होंने प्राइवेट को ज्यादा दिया उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी, वह बच नहीं सकते। जो दोषी है उनको किसी भी कीमत पर छोडऩा नहीं है। जो बचे हैं उनकी जल्दी पकड़ें। दोषी कोई न बचे, ऐसी कार्रवाई करें कि ऐसा काम करने की कोई आगे हिम्मत न कर पाए।

सभी जिलों की समीक्षा कर जानकारी दें
सीएम ने अधिकारियों को कहा कि कठोर कार्रवाई कर दोषियों को निर्मूल करें। जिन जिलों में खाद की जरूरत है, उनमें खाद की कमी न हो। एडवांस लिफ्टिंग करें और सभी जिलों की समीक्षा कर सीएमओ को बताए।

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    रेलवे स्टेशन पर पेट्रोल टैंकर में लगी भीषण आग, कई ट्रेनों को बीच में ही रोका गया, घर छोड़कर भागे लोग 

    मध्य प्रदेश के जबलपुर के भिटोनी रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब स्टेशन पर खड़े पेट्रोल से भरे दो रेलवे टैंकरों में भीषण…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!