मुख्यमंत्री चौहान को मिला अयोध्या में हो रहे विशेष आयोजन का निमंत्रण

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज मुख्यमंत्री निवास पर पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ल के साथ सतना जिले के प्रमुख संतों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री चौहान को 5 से 14 अक्टूबर तक अयोध्या धाम में हो रहे धार्मिक कार्यक्रम में पधारने का निमंत्रण दिया गया।

मुख्यमंत्री चौहान को बताया गया कि स्वामी रामहर्षणदेवाचार्य जी द्वारा संपन्न श्रीमंत्रराज अनुष्ठान के रजत जयंती महामहोत्सव पर देश के विभिन्न प्रांतों के जगतगुरू, शंकराचार्य, महामंडलेश्वर और दिव्य संतों का समागम राम जन्म -भूमि अयोध्या में हो रहा है। विश्व के अन्य देशों के संत भी इसमें शामिल होंगे। विराट संत सम्मेलन में 108 कुण्डीय श्रीराम मंत्र महायज्ञ, 501 श्रीमद् भागवत पारायण, वाल्मीकि रामायण (रामकथा), 13 करोड़ षड़ाक्षर श्रीराम मंत्र जप एवं विशाल कलश यात्रा भी होगी। यह कार्यक्रम श्री रामहर्षण मैथिल सख्य पीठधर्मार्थ सेवा ट्रस्ट, चारूशीला मंदिर जानकी घाट श्री अयोध्या धाम में होगा।

मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि यह सम्मेलन निश्चित ही व्यापक रूप से भक्त जन को परस्पर जोड़ेगा। मध्यप्रदेश से भी इसमें सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ को भी आमंत्रित किया गया है। इस दौरान रामकथा व्यास श्रीमद् जगद्गुरु द्वाराचार्य श्री 108 डॉ. श्री राजेंद्र देवाचार्य जी एवं श्रीमद् जगद्गुरु रामानंदाचार्य और श्री 1008 स्वामी श्री वल्लभाचार्य जी महाराज का भी सानिध्य प्राप्त होगा।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!