विपक्ष को एक साथ लाना बहुत मुश्किल : शरद यादव

नई दिल्ली । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे और राजनीतिक दलों  के नेताओं के साथ मुलाकात पर आरजेडी (नेता शरद यादव  ने कहा है कि विपक्ष के नेताओं को एक साथ लाना बेहद ही मुश्किल काम है, लेकिन कोशिश जारी है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार से मुलाकात हुई थी और इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा भी हुई। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार से मुलाकात के दौरान चर्चा हुई कि कैसे तमाम विपक्षी दलों को एक साथ लाया जा सके। हालांकि, यह काम बहुत मुश्किल है और चुनौतीपूर्ण है लेकिन फिर कोशिश की जा रही है। शरद यादव ने कहा कि फिलहाल सबसे जरूरी यह है कि तमाम विपक्षी राजनीतिक दलों से चर्चा शुरू हो अगर एक बार सहमति बन जाती है तो चेहरा तो बाद में भी तय हो जायेगा। नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद शरद यादव ने कहा था कि वर्तमान में विपक्ष के नेता के तौर पर कोई चेहरा नहीं है, लेकिन लगता है कि नीतीश सभी विपक्षी दलों में स्वीकार्य चेहरा हैं। उन्होंने नीतीश कुमार की सराहना करते हुए कहा कि आज देश को जरूरत है कि विपक्ष एकजुट हो और नीतीश कुमार इसी काम करने के लिए निकले हैं। नीतीश कुमार एक मिशन पर हैं और वो सफल भी होंगे। इसके अलावा, उन्होंने ये भी कहा था कि आज के राजनीतिक माहौल को देखते हुए ये जरूरी हो गया है कि सभी विपक्षी एकजुट हो जाएं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता के तौर पर नीतीश कुमार से बड़ा चेहरा कोई नहीं हो सकता है। कभी नीतीश कुमार के पुराने सारथी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव  उनसे मनमुटाव के के चलते साल 2018 में जेडीयू से बगावत कर लोकतांत्रिक जनता दल नाम से अपनी अलग राजनीतिक पार्टी का गठन किया था। इसके बाद शरद यादव ने आरजेडी का 2019 थाम लिया था।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!