मध्य प्रदेश सरकार:कर्ज लेने वालों पर स्टांप ड्यूटी की मार

भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार स्टांप ड्यूटी के जरिए हर साल अरबों रुपए की कमाई कर रही है। स्टांप ड्यूटी ऐसे लोगों पर लगाई जा रही है जो अपनी रोजी-रोटी के लिए बैंकों से कर्ज लेते हैं। नगर निगम या स्थानीय संस्थाओं से दुकान या जगह किराए पर लेते हैं। लीज पर लेते समय बाजार मूल्य का पैसा जमा करते हैं। लीज नवीनीकरण के नाम पर फिर बाजार दर की हिसाब से स्टांप ड्यूटी चुकाना, यह लोगों को अब भारी पड़ रहा है। लीज नवीनीकरण के समय भारी रिश्वत भी आम आदमियों की कमर झुका रही है।

बैंक लोन पर बार-बार स्टैंप ड्यूटी
मध्य प्रदेश सरकार ने बैंकों से लोन लेने पर, लोन का नवीनीकरण कराने पर,एक बैंक का कर्ज दूसरे बैंक में ट्रांसफर करने पर मध्य प्रदेश सरकार द्वारा स्टांप ड्यूटी लगाई जा रही है। इसी तरह मकान जमीन  किराए पर लेने, बेचने पर भारी स्टांप ड्यूटी आम लोगों को  चुकानी पड़ रही है। स्टांप ड्यूटी अब एक जजिया कर की तरह होता जा रहा है, कर्ज लेने लीज कराने या छोटा मोटा ठेका इत्यादि- इत्यादि में स्टांप ड्यूटी मध्य प्रदेश सरकार द्वारा वसूल की जा रही है। नवीनीकरण के नाम पर बाजार की दर से शुल्क लगाया जा रहा है। इससे अब जनता में नाराजगी बढ़ने लगी है।

चल और अचल संपत्ति दोनों पर स्टांप ड्यूटी
बैंकों से चल और अचल संपत्ति दोनों की खरीद या बिक्री करने पर स्टांप ड्यूटी के नाम पर कर्जदारों  के ऊपर स्टैंप ड्यूटी का बोझ बढ़ता ही जा रहा है। मध्यप्रदेश में स्टैंप  ड्यूटी सबसे ज्यादा है। वर्तमान समय में परिवार का खर्च चलाना या व्यापार करना कठिन होता जा रहा है। सरकार द्वारा लगातार टैक्स बढ़ाने एवं टैक्स के दायरे में नई नई सेवाओं के लाने से सरकार की कमाई तो बढ़ रही है। वहीं आम आदमी कर्ज के बोझ से दबा जा रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!