बिना दर्शन करे वापस लौटे रणवीर आलिया, डायरेक्टर अयान और टीम ने लिया बाबा महाकाल का आशीर्वाद

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बाबा महाकाल के धाम में एक्टर्स आलिया भट्ट और रणवीर कपूर के आने की खबर जब हिंदू संगठनों को मिली तो उन्होंने जमकर विरोध प्रदर्शन किया. दोनों ही स्टार अपनी आने वाली मूवी ब्रह्मास्त्र के लिए प्रार्थना करने पहुंचे थे. इनके साथ ब्रह्मास्त्र के डायरेक्टर अयान मुखर्जी और प्रोडक्शन टीम भी मौजूद थी. हिंदू संगठनों के भारी विरोध के चलते दोनों ही स्टार को बिना दर्शन किए ही वापस लौटना पड़ा. हालांकि डायरेक्टर अयान मुखर्जी और उनकी टीम ने गर्भ गृह पहुंचकर महाकाल के दर्शन कर मूवी की सक्सेस की कामना की.

अयान मुखर्जी ने क्या कहा जानिए: मंदिर पहुंचे अयान मुखर्जी ने बताया कि उनकी फिल्म के रिलीज होने से पहले बाबा के दर्शन करने की उनकी काफी इच्छा थी. वह आज दर्शन करके काफी प्रसन्न हैं. फिल्म की सक्सेस के लिए उन्होंने भगवान से मनोकामनाएं की है. साथ ही उन्होंने बताया कि हमारे साथ रणबीर कपूर के ट्रेनर धीपेश भट्ट जिन्हें शिवोहम के नाम से जाना जाता है वे भी हैं और टीम के सदस्य भी मौजूद हैं. अयान ने कहा कि दर्शन बहुत अच्छे से हुए हैं. वहीं रणवीर और आलिया को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के सवाल पर उन्होंने चुप्पी साधे रखी.

353 में प्रकरण दर्ज: विरोध कर रहे हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता के खिलाफ धारा 353 के तहत थाना महाकाल पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है. एडिशनल एसपी, एडीएम, एसडीएम व तमाम अधिकारियों की मौजूदगी में हुई सीएसपी और थाना प्रभारी व कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट को लेकर यह कार्रवाई शासकीय बाधा में अड़चन तहत की गई है.

अयान मुखर्जी ने महाकाल के दर्शन किए

पुलिस का इंटेलिजेंस हुआ पूरी तरह फैल: दरअसल मंदिर में एक्टर्स के पहुंचने का समय शाम 7 बजे बाबा महाकाल की संध्या आरती में तय था, लेकिन जैसे ही समय नजदीक आते गया संगठन के कार्यकर्ताओं पदाधिकारी प्रवेश द्वार के आसपास इकठ्ठा होना शुरू हो गए. जैसे ही अधिकारियों की गाड़ी पहुंचने लगी तो कार्यकर्ता अलर्ट हुए. संगठनों के कार्यकर्ता व पदाधिकारी एक साथ झुंड में एकत्रित हो गए. इस बीच प्रोडक्शन टीम की गाड़ी अंदर प्रवेश कर चुकी थी, जिसका विरोध कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने जमकर किया. कार्यकर्ता व पदाधिकारी वीआईपी प्रवेश द्वार तक कैसे पहुंचे इसकी पुलिस को भनक तक नहीं लगी. इस दौरान पुलिस का इंटेलिजेंस व सुरक्षा व्यवस्था फेल होती नजर आई. वहीं जब एडिशनल एसपी इंद्रजीत बाकलवार, एडीएम संतोष टैगोर सहित तमाम अधिकारीयों से मामले को समझना चाहा तो अधिकारियों ने चुप्पी साध ली. हालांकि 9:30 बजे तक पूरा मामला प्रोडक्शन टीम अयान मुखर्जी के जाते ही शांत हुआ. हिंदू संगठन के लोग महाकाल थाने पहुंचे. रणवीर आलिया को सुरक्षा के चलते इंदौर पहुंचाया गया.

Alia Ranbir Visit Ujjain

मूवी की टीम के सदस्यों ने किए महाकाल के दर्शन

क्या है पूरा मामला: दरअसल, बीते दिन विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बाबा महाकाल मंदिर के मुख्य व VVIP शंख द्वार पर एक्टर रणबीर कपूर, आलिया भट्ट व अयान मुखर्जी के आने पर विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने जोरदार हंगामा किया था. इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पीटकर भगाया. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के मंदिर में आने से पहले ही रणबीर को बीफ (गौमांस) वाले बयान को लेकर विवाद उठा, जिसके बाद तीनों हस्तियों को उज्जैन कलेक्टर के घर सुरक्षित पहुंचाया गया. बाद में आलिया और रणबार को बिना दर्शन के ही वापस लौटना पड़ा. हंगामे की वजह से धक्का मुक्की के डर से आलिया और रणबीर मंदिर नहीं गए क्योंकि आलिया प्रेग्नेंट हैं. जबकि अयान मुखर्जी और टीम के दूसरे सदस्यों ने महाकाल के दर्शन किए.

सम्बंधित खबरे

महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!