भोपाल में 2 साल बाद निकलेंगे अनंत चतुर्दशी के जुलूस

भोपाल । राजधानी भोपाल में दो साल बाद अनंत चतुर्दशी के जुलूस (चल समारोह) निकलेंगे। मुख्य जुलूस पुराने शहर में निकाला जाएगा। कोरोना के चलते जुलूस निकालने पर बंदिशें थीं, लेकिन इस बार संक्रमण कम है और जुलूस निकालने की कोई रोक नहीं है। रात में मूर्तियों का विसर्जन होगा। कोरोना संक्रमण के चलते वर्ष 2020 और 2021 में अनंत चतुर्दशी के जुलूस नहीं निकले थे। सार्वजनिक रूप से नदी और तालाबों में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन पर भी रोक लगी हुई थी। चूंकि, इस बार संक्रमण कम है और कोई रोक-टोक भी नहीं है। इसलिए बड़े स्तर पर जुलूस निकालने की तैयारियां की जा रही है। श्री हिंदू उत्सव समिति जुलूस की अंतिम तैयारी कर रही है। समिति के अध्यक्ष कैलाश बैगवानी ने बताया, अनंत चतुर्दशी चल समारोह के शुरू होने के दो घंटे और समापन होने के दो घंटे बाद तक रूट की सभी मदिरा दुकानों, अहातों को बंद रखने की मांग की है। ताकि इनमें आने वाले अशांति ना फैला सकें। बैगवानी ने रानी कमलापति घाट का भ्रमण कर विसर्जन मशीन को गहरे पानी तक बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था करने की बात भी कही है। ताकि, हादसा न हो। उन्होंने जुलूस रूट की सभी रोड क्रॉसिंग कर रही बिजली की सर्विस लाइनों, डिस्क केबल, टेलीफोन आदि लाइनें एक तरफ करने की मांग की। इससे वे टूटेंगे नहीं और इलाके की बिजली बंद नहीं होगी। रूट पर स्थायी रूप से हो चुके अतिक्रमण को भी हटाने की मांग की गई है।

नादरा बस स्टैंड से शुरू होगा जुलूस
समिति के प्रवक्ता राजेश जैन ने बताया, परंपरागत चल समारोह 9 सितंबर की रात 8 बजे नादरा बस स्टैंड से शुरू होगा, जो घोड़ा निक्कास, छोटे भैया कार्नर, हनुमानगंज, मंगलवारा, ट्रांसपोर्ट एरिया, इतवारा, चिंतामन चौक, पीपल चौक, लखेरापुरा, सोमवारा ,मोती मस्जिद, कमला पार्क होते हुए रानी कमला पतिघाट पर पहुंचेगा।

रूट बदलने की मांग
कुछ समितियों ने रूट बदलने की मांग भी की है। इसकी वजह संकरी सड़कें बताई जा रही है। उनका कहना है कि जिस रूट से जुलूस निकलेगा, वहां की सड़कें काफी संकरी है, जबकि इस बार 8 से 10 फीट ऊंची तक प्रतिमाएं विराजित की गई है। ऐसे में बिजली तारों को नुकसान हो सकता है। हादसे का भी डर रहेगा।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!